[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Naagin 7: किस दिन आएगा ‘नागिन 7’ का आखिरी एपिसोड? आखिरी एपिसोड में लौटेंगे ये 2 किरदार

Naagin 7: किस दिन आएगा ‘नागिन 7’ का आखिरी एपिसोड? आखिरी एपिसोड में लौटेंगे ये 2 किरदार

0
Naagin 7: किस दिन आएगा ‘नागिन 7’ का आखिरी एपिसोड? आखिरी एपिसोड में लौटेंगे ये 2 किरदार
नागिन 7, फोटो- इंस्टाग्राम

Naagin 7: लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ ने अपने दिलचस्प ट्विस्ट और रहस्यमयी कहानी से दर्शकों को लगातार बांधे रखा है. प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल स्टारर यह शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. फिनाले से पहले कहानी में कई बड़े खुलासे और जबरदस्त मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है. निर्माता एकता कपूर ने पुष्टि की थी कि ‘नागिन 7’ का आखिरी एपिसोड 7 जून को आएगा.

कब आएगा होगा ‘नागिन 7’ का एपिसोड 47?

फिनाले से पहले आने वाला एपिसोड 47 शो का दूसरा आखिरी एपिसोड होगा. यह एपिसोड 6 जून, शनिवार रात 8 बजे कलर्स टीवी पर आएगा. जो दर्शक टीवी पर शो नहीं देख पाएंगे, वे इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे. फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर फिनाले से पहले कौन-कौन से राज खुलने वाले हैं.

फिनाले से पहले आएगा बड़ा ट्विस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के अंतिम एपिसोड में पुराने और लोकप्रिय नागिन किरदारों की भी वापसी होने वाली है. एक सूत्र ने फिल्मीबीट के असिस्टेंट एडिटर अभिषेक रंजीत को बताया, “फिनाले एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी अपने-अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगी. उनकी एंट्री शो में नया तड़का लगाएगी और कहानी को एक बड़ा मोड़ देगी. मेकर्स ने इसके लिए एक खास सीक्वेंस तैयार किया है. वहीं आहाना अपने दुश्मनों से बदला लेने की कोशिश करेगी और ड्रैगन को हराने का मिशन शुरू करेगी. सबसे बड़ा ट्विस्ट यह होगा कि दोनों मूल नागिनें उसकी मदद कैसे करती हैं. यही कहानी का सबसे अहम हिस्सा बनने वाला है.”

पिछले एपिसोड में क्या हुआ था?

बीते एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि अपरा ने करण की हत्या कर दी, जिससे कहानी ने नया मोड़ ले लिया. वहीं दूसरी ओर आर्यमान ड्रैगन की असली पहचान का पता लगाने की कोशिश में जुट गया.

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या खत्म हो रहा है ‘अनुपमा’ का जादू? गिरती रेटिंग्स पर सचिन त्यागी का जवाब

Previous article पटना में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, 1.78 लाख रुपये उड़ाए, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता
Next article रेलवे ट्रैक पर अचानक बंद हो गया ट्रक का इंजन, 40 मिनट तक थमा रेल परिचालन
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel