[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Naagin 7: एक तरफ नागिन का जहर, दूसरी तरफ ड्रैगन की आग, सीरियल में होने वाला है बड़ा मुकाबला

Naagin 7: एक तरफ नागिन का जहर, दूसरी तरफ ड्रैगन की आग, सीरियल में होने वाला है बड़ा मुकाबला

0
Naagin 7: एक तरफ नागिन का जहर, दूसरी तरफ ड्रैगन की आग, सीरियल में होने वाला है बड़ा मुकाबला
कनिका मान और प्रियंका चाहर चौधरी, फोटो- इंस्टाग्राम

Naagin 7: सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ अब खत्म होने वाला है. शो का ग्रैंड फिनाले जल्द आने होने वाला है. प्रियंका चाहर चौधरी के लीड रोल वाले इस सीजन ने फैंटेसी, रोमांस, बदले और कई बड़े ट्विस्ट के दम पर दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखा. अब जब शो खत्म होने की ओर बढ़ रहा है, तब शो की एक्ट्रेस कनिका मान ने कुछ अनसीन फोटोज पोस्ट की है.

कनिका मान ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

शो में ड्रैगन का किरदार निभा रही कनिका मान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह अपनी को-स्टार प्रियंका चाहर चौधरी के साथ नजर आ रही हैं. ऑनस्क्रीन दोनों के किरदार एक-दूसरे के बड़े दुश्मन हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनकी दोस्ती काफी गहरी है. तस्वीरों में दोनों कलाकार मस्ती करते और हंसते हुए दिखाई दे रही हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए कनिका ने लिखा, “एक तरफ नागिन का जहर, दूसरी तरफ ड्रैगन की आग… खेल अब दिलों का है.”

10 साल पुरानी है दोनों की दोस्ती

कनिका मान पहले भी बता चुकी हैं कि वह और प्रियंका चाहर चौधरी एक-दूसरे को करीब 10 साल से जानती हैं. यही वजह है कि दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और टक्कर दर्शकों को काफी पसंद आती है.

ग्रैंड फिनाले में दिख सकते हैं कई बड़े सितारे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘नागिन 7’ के अंतिम एपिसोड को खास बनाने के लिए मेकर्स ने बड़ी तैयारी की है. खबरें हैं कि फ्रेंचाइजी के कुछ पुराने और लोकप्रिय चेहरे भी फिनाले में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीता हसनंदानी और दिव्या अग्रवाल जैसे सितारे शो के आखिरी एपिसोड में स्पेशल एंट्री कर सकते हैं. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Seher Hone Ko Hai से हुई इस किरदार की विदाई, अब स्क्रीन पर नहीं दिखेगा कौसर का किरदार

Previous article हीट वेव से जमुई के अस्पताल में बड़ रही मरीजों की भीड़
Next article विदेशी उड़ानों के लिए जेट फ्यूल हुआ सस्ता, कीमतों में 27% की गिरावट 
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel