[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Must Watch K-Dramas: बिंज करने लायक 5 कोरियन ड्रामा, आज ही शुरू करें देखना

Must Watch K-Dramas: बिंज करने लायक 5 कोरियन ड्रामा, आज ही शुरू करें देखना

0
Must Watch K-Dramas: बिंज करने लायक 5 कोरियन ड्रामा, आज ही शुरू करें देखना
मस्ट वॉच कोरियन ड्रामा, फोटो- इंस्टाग्राम

Must Watch K-Dramas: अगर आप अभी भी वही घिसी-पिटी बॉलीवुड मसाला फिल्में देख रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं. OTT की दुनिया में इन दिनों कोरियन ड्रामों (K-Dramas) ने ऐसा क्रेज बना दिया है कि हर कोई इनका दीवाना हो रहा है. शानदार सिनेमैटोग्राफी और ऐसी कहानियां जो आपको शुरुआत से अंत तक बांधे रखें, ये सब अब हिंदी में भी आसानी से देखने को मिल रहा है. तो चलिए नजर डालते हैं उन टॉप के-ड्रामा पर, जो आपको जरूर देखनी चाहिए.

स्क्विड गेम 2 (Squid Game 2)

यह एक खतरनाक गेम शो के बारे में है. भारी कर्ज में डूबे 456 लोगों को एक टापू पर ले जाया जाता है. यहां उन्हें बचपन के 6 आसान खेल खेलने हैं. जो हर खेल जीतेगा, उसे करोड़ों का इनाम मिलेगा, लेकिन जो एक भी खेल हारेगा, उसे वहीं मार दिया जाएगा. पूरी सीरीज इसी जानलेवा मुकाबले पर टिकी है.

कहां देखें: नेटफ्लिक्स (Netflix)

ऑल ऑफ अस आर डेड (All of Us Are Dead)

एक हाई स्कूल में गलती से जोम्बी वायरस फैल जाता है. स्कूल के स्टूडेंट्स अंदर ही फंस जाते हैं और उनके पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है. यह कहानी उन छात्रों के सर्वाइवल (जान बचाने) की है, जिन्हें बिना किसी मदद के उन आदमखोरों से लड़ते हुए स्कूल से भागना है.

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

क्वीन ऑफ टियर्स (Queen of Tears)

यह एक अमीर बिजनेस वूमेन और उसके साधारण बैकग्राउंड वाले पति की कहानी है. शादी के तीन साल बाद दोनों के बीच झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि वे अलग होने की कगार पर पहुंच जाते हैं. तभी उनकी जिंदगी में एक ऐसी स्थिति आती है जो उन्हें अपने रिश्ते के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर कर देती है.

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

विन्सेन्जो (Vincenzo)

विन्सेन्जो इटली के माफिया का एक वकील है जो कोरिया वापस आता है. उसका मकसद एक पुरानी बिल्डिंग के नीचे छिपा सोना निकालना है. लेकिन उसे पता चलता है कि एक माफिया जैसी ही भ्रष्ट कंपनी ने उस बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया है. अब वह अपने खूंखार तरीकों से उस कंपनी को खत्म करने में जुट जाता है.

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

मूविंग (Moving)

यह कुछ ऐसे स्कूली बच्चों की कहानी है जिनके पास सुपरपावर्स हैं, जैसे हवा में उड़ना या बहुत तेज भागना. उनके माता-पिता इन शक्तियों को दुनिया से छिपाकर रखते हैं ताकि उनके बच्चे मुसीबत में न पड़ें. कहानी तब शुरू होती है जब एक शिकारी इन खास शक्तियों वाले लोगों को खत्म करने के लिए शहर में आता है.

कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar)

यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: स्क्रीन से चिपकने को हो जाएं तैयार, इस हफ्ते OTT पर आ रहे हैं 5 जबरदस्त साउथ एंटरटेनर्स

Previous article सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता के जमीन पर अवैध कब्जा, जान मारने की दी धमकी
Next article अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel