[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment खूबसूरत मालकिन, अदाएं और तलाक तक का खेल, Youtube पर देखें ये पाकिस्तानी ड्रामा ‘Muamma’

खूबसूरत मालकिन, अदाएं और तलाक तक का खेल, Youtube पर देखें ये पाकिस्तानी ड्रामा ‘Muamma’

0
खूबसूरत मालकिन, अदाएं और तलाक तक का खेल, Youtube पर देखें ये पाकिस्तानी ड्रामा ‘Muamma’
मुअम्मा, फोटो- यूट्यूब

Muamma: इन दिनों पाकिस्तान के टीवी ड्रामे सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब चर्चा में हैं. जहां हर तरफ बिलाल अब्बास खान और हानिया आमिर का ‘मेरी जिंदगी है तू’ चर्चा में है, वहीं उसी बीच ‘हिंदी मीडियम’ की एक्ट्रेस सबा कमर का नया ड्रामा ‘मुअम्मा’ दर्शकों को पूरी तरह स्क्रीन से बांधे रख रहा है.शो में ना तो सास‑बहु की झगड़े वाली कहानी है, ना सिर्फ रोमांस, बल्कि एक खूबसूरत, रहस्यमयी और दमदार मकान मालकिन का किरदार है, जो हर एपिसोड में सस्पेंस और ट्विस्ट लेकर आता है.

अगर आप अभी तक इसके बारे में नहीं जानते, तो आइए हम आपको इसकी कहानी और कहां देख सकते हैं बताते हैं.

मुअम्मा की कहानी क्या है?

‘मुअम्मा’ की कहानी कुछ अलग है. इसमें सबा कमर का किरदार जहां आरा है. वह शहजान नाम के एक आदमी से प्यार करती है, लेकिन जिस दिन उसका निकाह होता है, उसी दिन उनका रिश्ता टूट जाता है. इसके बाद वह किसी भी आदमी पर भरोसा नहीं करती. जब उसके घर में नए शादीशुदा किरायेदार आते हैं, तो आरा अपनी खूबसूरती और चालाकी से उन्हें प्रभावित करती है और देखती है कि क्या वे अपनी पत्नी के लिए सच्चे और वफादार हैं या नहीं. यही वजह है कि कई बार उनके अपने रिश्ते तलाक तक पहुंच जाते हैं.

सोशल मीडिया पर चर्चा

‘मुअम्मा’ के कुछ सीन्स और सबा कमर की अदाओं की वजह से यह हर जगह ट्रेंड कर रहा है, जिसपर फैंस के रिएक्शन कुछ इस तरह हैं:

Image 85
खूबसूरत मालकिन, अदाएं और तलाक तक का खेल, youtube पर देखें ये पाकिस्तानी ड्रामा 'muamma' 4
Image 86
खूबसूरत मालकिन, अदाएं और तलाक तक का खेल, youtube पर देखें ये पाकिस्तानी ड्रामा 'muamma' 5

कहां देखें और कितने एपिसोड आए?

‘मुअम्मा’ अब यूट्यूब चैनल ‘Ishq Diaries – Love Diaries’ पर देखा जा सकता है. हर एपिसोड को लगभग 2 से 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस समय शो के 22 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और हर एपिसोड ऐसा है कि आपको स्क्रीन से हटने का मन ही नहीं करेगा. टीवी पर भी इसका जलवा कम नहीं है, ड्रामा ने लगभग 9.6 TRP रेटिंग हासिल की है.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 21 मिनट की ‘With Love’ OTT पर कर रही ट्रेंड, रणवीर सिंह की 1300 करोड़ कमाने वाली ‘Dhurandhar’ को भी छोड़ा पीछे

Previous article वाहनों से 272 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
Next article एलपीजी आपूर्ति और कीमत वृद्धि पर इंटक जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel