[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Mrunal Thakur और धनुष की डेटिंग की खबरें सच या झूठ? साउथ के एक इवेंट में हुई थी पहली मुलाकात

Mrunal Thakur और धनुष की डेटिंग की खबरें सच या झूठ? साउथ के एक इवेंट में हुई थी पहली मुलाकात

0
Mrunal Thakur और धनुष की डेटिंग की खबरें सच या झूठ? साउथ के एक इवेंट में हुई थी पहली मुलाकात
Mrunal Thakur

Mrunal Thakur: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों एक नए कपल की चर्चा जोरों पर है. हाल ही में मुंबई में हुए फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में धनुष और मृणाल ठाकुर की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींच लिया. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? प्रीमियर के दौरान मृणाल ठाकुर ने कुछ खास लोगों को ही बुलाया था और उनमें से एक नाम धनुष का भी था. जैसे ही धनुष वहां पहुंचे, लोगों की निगाहें उन पर टिक गई. 

सोशल मीडिया पर मची हलचल

इस इवेंट में धनुष और मृणाल के बीच कुछ खास पल देखे गए. वीडियो में नजरें मिलना, हल्की-फुल्की मुस्कानें और धीमे से बातें करना, सोशल मीडिया पर तुरंत हलचल मचा दी और फैंस को शक हुआ कि शायद इनके बीच कुछ चल रहा है. हालांकि, अभी तक धनुष या मृणाल में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. लेकिन News18 Showsha की एक रिपोर्ट ने इन अफवाहों को और मजबूती दे दी है. 

सूत्र ने रिश्ते को किया पक्का?

रिपोर्ट में एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है, “हां, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन यह रिश्ता नया है और फिलहाल वो इसे मीडिया या जनता के सामने लाने का कोई इरादा नहीं रखते. हालांकि, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें एक साथ देख रहे हैं. उनके दोस्तों को भी लगता है कि दोनों की सोच और लाइफस्टाइल काफी मेल खाती है, इसलिए यह रिश्ता आगे चल सकता है.” सूत्र ने यह भी बताया कि मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सीता रामम’ ने उन्हें साउथ में नई पहचान दिलाई है. 

दो बच्चे के पिता है धनुष

इन दिनों मृणाल मुंबई और हैदराबाद के बीच अपने काम को लेकर सफर कर रही हैं. कहा जा रहा है कि एक साउथ इंडस्ट्री के इवेंट में मृणाल और धनुष की मुलाकात हुई और वहीं से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई, जो अब एक खास रिश्ता बनती जा रही है. धनुष का नाम लंबे समय बाद किसी के साथ जोड़ा गया है. बता दें कि वह पहले सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के पति थे. दोनों ने 2022 में अलग होने की बात सार्वजनिक की थी और 2024 में उनका तलाक हो गया. उनके दो बेटे भी है, जिनका नाम यात्रा और लिंगा है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan की अगली फिल्म का खुलासा, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बाद मलयालम डायरेक्टर के साथ करेंगे धमाका

ये भी पढ़ें: Most Watched Movies on OTT: देशभक्ति से लेकर फैमिली ड्रामा तक, ओटीटी पर बवाल मचा रही है ये टॉप 5 फिल्में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel