[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment मौनी रॉय जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी करने जा रही शादी, इस दिन ब्वॉयफ्रेंड संग लेंगी फेरे

मौनी रॉय जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी करने जा रही शादी, इस दिन ब्वॉयफ्रेंड संग लेंगी फेरे

0
मौनी रॉय जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी करने जा रही शादी, इस दिन ब्वॉयफ्रेंड संग लेंगी फेरे

Krishna Mukherjee wedding: ये है मोहब्बतें और नागिन फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी शादी के बंधन में बंधने जा रही है. पिछले साल 8 सितंबर को एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला के साथ सगाई किया था. अब कपल 13 मार्च को शादी कर रहे है. दोनों गोवा में बंगाली और पारसी रीति रिवाजों से शादी करेंगे. शादी को लेकर नया अपडेट आया है, जिसे हम आपको बताएंगे.

कृष्णा मुखर्जी करने जा रही शादी

कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शनिवार से शुरू हो जाएगी. शनिवार शाम को मेहंदी की रस्म होगी. उसके बाद समन्दर किनारे हल्दी और संगीत सेरेमनी होने वाली है. कृष्णा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शादी को लेकर स्टोरी शेयर किया है, जिसके अनुसार दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cph35lltURB/
शादी के लिए उत्साहित है कृष्णा

कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला गोवा पहुंच गए है. हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने बताया कि शादी की तैयारी अच्छी चल रही है. वो कहती है, यह रोमांचक है! मैं एक नया जीवन शुरू करने जा रही हूं. मैं बहुत नर्वस और खुश हूं. मैं अपनी बहन और वेडिंग प्लानर से लगातार अपडेट मांग रही हूं. मेरे दिमाग में कई चीजें चल रही है. कृष्णा ने पिछले साल एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके होने वाले पति मर्चेंट नेवी में हैं. उन्होंने बताया था कि, वह उससे जब पहली बार मिली थी जब वह वर्दी में थे और वो तुरंत उनकी और अट्रैक्ट हो गई.

https://www.instagram.com/p/CpAbO8FIy9W/
मौनी रॉय जैसी लगती है कृष्णा

वहीं, बात दें कि जब कृष्‍णा मुखर्जी नागिन में आई थी तो फैंस को मौनी रॉय जैसी लगी थी. जिसके बाद दोनों की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों काफी हद तक एक जैसी दिखती थी. कृष्णा बहुत हद तक मौनी जैसी लगती है. उनके लुक्स मिलते है और इस वजह से देखने वाले एक बार में पहचान नहीं पाते. कृष्णा की तुलना कई बार मौनी से हो चुकी है.

Also Read: अमिताभ बच्चन ने इस शख्स के लिए रेखा को जड़ दिया थप्पड़, एक्ट्रेस ने गुस्से में फिर लिया था ये फैसला!

Previous article लालू यादव के यहां ईडी की रेड पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- तानाशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी !
Next article जूही चावला की बेटी जाह्नवी हो गई हैं मम्मी की तरह ही खूबसूरत और ग्लैमरस, देखें ये वायरल तस्वीरें
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel