[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ना बड़े स्टार, ना बड़ा बजट… फिर भी 10 करोड़ में इस फिल्म ने कमाया 718 परसेंट प्रॉफिट, जानें कैसे

ना बड़े स्टार, ना बड़ा बजट… फिर भी 10 करोड़ में इस फिल्म ने कमाया 718 परसेंट प्रॉफिट, जानें कैसे

0
ना बड़े स्टार, ना बड़ा बजट… फिर भी 10 करोड़ में इस फिल्म ने कमाया 718 परसेंट प्रॉफिट, जानें कैसे
Most Profitable Film

Most Profitable Film: साल 2026 में साउथ सिनेमा की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कुछ छोटी फिल्मों ने अपने दमदार कंटेंट के दम पर सबका ध्यान खींचा. ऐसी ही एक तमिल फिल्म ‘थाई किझावी’ है, जिसने सिर्फ 10 करोड़ रुपये के बजट में शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अपने बजट के मुकाबले कई गुना ज्यादा मुनाफा भी कमाया, जिससे यह साल 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई.

75 दिनों तक सिनेमाघरों में चली ‘थाई किझावी’

निर्देशक शिवाकुमार मुरुगसन के निर्देशन में बनी ‘थाई किझावी’ ने सिनेमाघरों में 75 दिनों तक सफल प्रदर्शन किया. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और इसकी मजबूत वर्ड ऑफ माउथ ने इसे लंबी रेस का घोड़ा साबित कर दिया. यही कारण रहा कि फिल्म लगातार टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई करती रही.

बॉक्स ऑफिस पर की 82 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

MDb के अनुसार, फिल्म का बजट केवल 10 करोड़ रुपये था. वहीं Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 82.02 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. इसके अलावा फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 62.62 करोड़ रुपये रहा, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 71.67 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 10.35 करोड़ रुपये की कमाई की.

Image 520
ना बड़े स्टार, ना बड़ा बजट… फिर भी 10 करोड़ में इस फिल्म ने कमाया 718 परसेंट प्रॉफिट, जानें कैसे 3

718 प्रतिशत प्रॉफिट के साथ बनाई खास पहचान

अगर फिल्म के मुनाफे की बात करें तो ‘थाई किझावी’ ने अपने बजट के मुकाबले करीब 718 प्रतिशत का शानदार प्रॉफिट कमाया. 10 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म का 82 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इसे 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल करता है. कम बजट में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है.

‘थाई किझावी’ में नजर आए ये दमदार कलाकार

फिल्म ‘थाई किझावी’ में राधिका सरथकुमार ने (पावुनुथायी) का मुख्य किरदार निभाया है. यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 10 अप्रैल 2026 को इसका डिजिटल प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुआ. फिल्म में सिंगम पुली, अरुलदोस, बाला सरवनन, मुनिशकांत, इलावरसु और जॉर्ज मैरीयन जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म की कहानी को और मजबूत बनाया.

यह भी पढ़ें: ‘कॉकटेल 2’ इवेंट में कृति सेनन ने जीता सबका दिल, बेकाबू भीड़ के बीच रश्मिका मंदाना को किया प्रोटेक्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel