[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Most Iconic Films of Bollywood: बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, जो आज भी फैंस के दिलों पर करती है राज, फटाफट नाम जान लें

Most Iconic Films of Bollywood: बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, जो आज भी फैंस के दिलों पर करती है राज, फटाफट नाम जान लें

0
Most Iconic Films of Bollywood: बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, जो आज भी फैंस के दिलों पर करती है राज, फटाफट नाम जान लें

Most Iconic Films of Bollywood: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिन्हें एक बार देख कर निपटा देना मुश्किल है. ऐसे फिल्मों को आपको बार बार देखने का मन करेगा. ये फिल्में समय के साथ कभी पुरानी नहीं होती हैं बल्कि आप जब भी देखेंगे आपको एक डाक फ्रेश लगेंगी. अब इतनी तारीफें हो जाने के बाद आप सोच रहे होंगे आखिर यह फिल्में है कौन सी? तो चलिए हम आपको इन फिल्मों के लिस्ट देते हैं, जिसे हर बॉलीवुड लवर कभी भूल ही नही सकता

दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे

बॉलीवुड की बेहतरीन आईकॉनिक फिल्मों की बात हो रही हो और हम दिलवाले दुल्हनिया को भूल जाए यह तो ना इंसाफी होगी. शाहरुख खान और काजोल कि सबसे रोमांटिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ऑल टाइम फेवरेट फिल्म है और इसका डायलॉग “जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी” तो आज भी बच्चे बच्चे के जुबान पर रहता है. यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी राज और सिमरन के लव स्टोरी की है.

कभी खुशी कभी गम

इस लिस्ट में दूसरा नाम है कभी खुशी कभी गम. इस पर मैं आपको अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान काजोल और रितिक रोशन जैसे बेहतरीन एक्टर देखने को मिल जाएंगे. अब जब फिल्म में इतनी उम्दा कलाकार हो, तो फिल्म का आईकॉनिक बना तो बनता है ना बॉस. 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म के आपको फैमिली ड्रामा, भरपूर कॉमेडी और प्यारी सी केमिस्ट्री देखने को मिल जायेगी.

Also Read Yeh Jawaani Hai Deewani से लेकर Ek Tha Tiger तक, बॉलीवुड की ये 5 ओवररेटेड फिल्में अगर नहीं देखी है… तो जरूर देखें

मोहब्बतें

साल 2000 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की यह फिल्म अगर आप एक बार देख लेंगे तो फैन हो जाएंगे. इस फिल्म को देखने के लिए आप अमेजॉन प्राइम पर भी जा सकते हैं. मोहब्बतें की कहानी गुरुकुल के प्रिंसिपल नारायण की है जो प्यार पर भरोसा नहीं करता. इसके बाद एक म्यूजिक टीचर की एंट्री होती है जो बच्चों को प्यार के सही मायने सीखाता है.

3 इडियट्स

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर 3 इडियट्स आज भी जब टीवी पर आती है तो लोग वैसे ही चाव से देखते हैं, जैसे रिलीज के वक्त देखे थे. यह फिल्म ऑल इन वन फिल्म है. इस फिल्म से आपको मोटिवेशन, अटूट दोस्ती और प्यार सब कुछ देखने को मिलेगा.

हेरा फेरी

अगर आपको कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, तो हेरा फेरी हर फिल्मों का बाप है. स्टार्टिंग से एंडिंग तक आप हस्ते हस्ते लोट पोट हो जाएंगे. इस फिल्म में आपको परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे.

Previous article बॉलीवुड के इन स्टार किड्स का ग्लो आप देख दंग रह जाएंगे, लिस्ट में पटौदी खानदान की राजकुमारी भी शामिल…
Next article Jharkhand News: हजारीबाग में रहकर पढ़ाई करने वाले गिरिडीह के छात्र का शव फंदे से लटका मिला
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel