[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Thudaram OTT Release: ‘एल 2 एम्पुरान’ के बाद 200 करोड़ी ‘थुडारम’ ओटीटी पर, पढ़े कब और कहां करें स्ट्रीम

Thudaram OTT Release: ‘एल 2 एम्पुरान’ के बाद 200 करोड़ी ‘थुडारम’ ओटीटी पर, पढ़े कब और कहां करें स्ट्रीम

0
Thudaram OTT Release: ‘एल 2 एम्पुरान’ के बाद 200 करोड़ी ‘थुडारम’ ओटीटी पर, पढ़े कब और कहां करें स्ट्रीम
Thudaram OTT Release

Thudaram OTT Release: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘थुडारम’ (Thudaram), 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया और फिल्म बॉक्स ऑफिस परे ब्लॉकबस्टर रही.

इससे पहले एक्टर की ‘एल 2 एम्पुरान’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने मलयालम इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया था. हालांकि, ‘एल 2 एम्पुरान’ का डिजिटल डेब्यू हो चूका है और दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस बीच अब ‘थुडारम’ की बारी है और यह फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं, तो आइए बताते हैं कब और कहां स्ट्रीम होगी थुडारम.

कब और कहां देखें थुडारम?

थुडारम का निर्देशन थारुन मूर्ति ने किया है और इसमें मोहनलाल के साथ शोभना, प्रकाश वर्मा, फरहान फासिल, मनियानपिला राजू, बीनू पप्पू, इरशाद अली और अर्शा चंदिनी बैजू जैसे कलाकार नजर आए हैं. यह फिल्म 30 मई से जियो सिनेमा (JioCinema) पर ओटीटी रिलीज होगी. फिल्म ने थिएटर में जबरदस्त कमाई की और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने को तैयार है.

फिल्म मल्टी-लैंग्वेज में होगी स्ट्रीम

‘थुडारम’ को मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है, जिससे पूरे देश के दर्शक इसे अपनी पसंदीदा भाषा में देख सकते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर रही हिट

‘थुडारम’ ने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. यह साल 2025 में मोहनलाल की दूसरी फिल्म है, जिसने भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है. इससे पहले एल2 एम्पुरान ने भी इसी साल शानदार प्रदर्शन किया था.

यह भी पढ़े: Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

Previous article Jharkhand Weather: महेशपुर, नावाडीह में जमकर हुई बारिश, जानें आज कैसा है झारखंड का मौसम
Next article JAC Board 10th Result 2025 District Wise: झारखंड बोर्ड 10वीं में कोडरमा अव्वल, देखें जिलेवार लिस्ट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel