[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Miss India 2022 सिनी शेट्टी को अब है मिस वर्ल्ड के ताज का इंतजार, कर रही है जमकर मेहनत

Miss India 2022 सिनी शेट्टी को अब है मिस वर्ल्ड के ताज का इंतजार, कर रही है जमकर मेहनत

0
Miss India 2022 सिनी शेट्टी को अब है मिस वर्ल्ड के ताज का इंतजार, कर रही है जमकर मेहनत

नयी दिल्ली: कभी बॉलीवुड, कभी फ्री स्टाइल और कभी भरतनाट्यम डांस के अपने वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर उनके ‘‘व्यूज” गिनने वाली सिनी शेट्टी को कहां पता था कि एक दिन वह देश की सबसे सुंदर लड़की चुन ली जाएंगी और उन्हें देखने वाले लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों, अरबों में होंगे. हाल ही में मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने तीस प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर बाजी मार ली.

सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

मिस इंडिया चुने जाने के अलावा उन्हें ‘मिस टेलेंटिड’ और ‘मिस बॉडी ब्यूटिफुल’ का खिताब भी दिया गया. अब वह 71वें मिस वर्ल्ड मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसे भारत के लिए आखिरी बार भारत की मानुषी छिल्लर ने 2017 में जीता था. 20 जून 2001 को जन्मी सिनी शेट्टी ने अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और मिस इंडिया का ताज अपने सिर पर सजाने से पहले वह एक वेब सीरिज में अभिनय भी कर चुकी हैं. वह अपने डांस वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं और उनके ऐसे ही एक वीडियो को लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/Cfj0uGHPZy2/
देश की सबसे सुंदर महिला

देश की सबसे सुंदर महिला बनने के बाद सिनी अब ‘विश्व सुंदरी’ प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाएंगी. उन्होंने इस उपलब्धि को सपने के साकार होने जैसा बताया और कहा कि दुनिया की हर लड़की सुंदर होती है और उसके मन में सबसे सुंदर दिखने की चाह भी होती है. उनमें से कुछ खुशनसीब ही अपने सपनों को पूरा कर पाती हैं. अपनी सफलता के लिए अपने माता पिता और अपने मेंटोर का शुक्रिया अदा करते हुए सिनी ने कहा कि देशभर की लड़कियों द्वारा भेजी गई तीस हजार से अधिक प्रविष्टियों में से विभिन्न राज्यों की 31 प्रतियोगियों को इस फाइनल मुकाबले के लिए चुना गया.

Also Read: Femina Miss India 2022: सिनी शेट्टी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को दे रही कड़ी टक्कर, PHOTOS
सिनी ने कही ये बात

इस मुकाबले में मिस इंडिया का ताज उनके सिर पर आने के साथ ही उनके कंधों पर यह जिम्मेदारी भी आ गई है कि वह दुनिया के सामने अपनी और अपने देश की एक सच्ची और सशक्त तस्वीर पेश करें. यह पूछे जाने पर कि प्रतियोगिता के दौरान क्या उन्हें अपनी जीत का विश्वास था, सिनी ने कहा ‘‘प्रतियोगिता में आई सभी अन्य तीस लड़कियां अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही थीं और सभी कड़ी मेहनत के बाद इस फाइनल मुकाबले तक पहुंची थीं, ऐसे में खुद की जीत के लिए आश्वस्त होना आसान नहीं था, लेकिन मैं जब कोई काम शुरू करती हूं तो उसे पूरा किए बिना नहीं छोड़ती, इसलिए हार और जीत से ज्यादा अपने आप को बेहतरीन अंदाज में पेश करने पर ज्यादा जोर दिया और हर मुश्किल आसान होती गई.”

सिनी ने फ्यूचर प्लान्स के बारे में बताया

सिनी ने बताया कि विजेता के रूप में उनका नाम पुकारे जाने पर उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता की तरफ देखा, जो उनके नाम की घोषणा होते ही खुशी से उछल पड़े. सिनी ने कहा कि उन्हें खुश देखकर मिस इंडिया बनने की उनकी खुशी दोगुनी गई और इस बात का गर्व और संतोष भी हुआ कि उन्होंने एक बेटी होने का फर्ज अच्छे से निभाया है और आगे भी निभाती रहेंगी. अपने भविष्य की योजना का जिक्र करते हुए सिनी ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह फिल्मों में अपना भाग्य आजमाना चाहेंगी.

उन्होंने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को अपनी पसंदीदा कलाकार बताते हुए कहा कि यह दोनो अभिनेत्रियां अपने दम पर फिल्म को सफल बनाने का माद्दा रखती हैं और वह भी अभिनय के क्षेत्र में इनका अनुसरण करना चाहेंगी. खूबसूरती के मामले में देश की सबसे सुंदर लड़की को अब दुनिया की सबसे सुंदर लड़की चुने जाने के लिए कुछ महीने तक खूब मेहनत करनी होगी और पूरे देश को उम्मीद है कि सिनी पांच साल बाद एक बार फिर मिस वर्ल्ड का हीरे जड़ा ताज लेकर आएंगी. इसके लिए पूरे देश की शुभकामनाएं उनके साथ हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel