[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment माइकल जैक्सन की बायोपिक ने बदला इतिहास, अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिक बायोपिक बनी

माइकल जैक्सन की बायोपिक ने बदला इतिहास, अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिक बायोपिक बनी

0
माइकल जैक्सन की बायोपिक ने बदला इतिहास, अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिक बायोपिक बनी
Michael Movie

Michael: दुनियाभर में पॉप संगीत के सबसे बड़े नामों में शामिल माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के कुछ ही हफ्तों के भीतर इस फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे म्यूजिक बायोपिक फिल्मों की दुनिया में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. फिल्म अब ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिक बायोपिक बन चुकी है.

रिलीज के बाद से जारी है शानदार प्रदर्शन

फिल्म ‘माइकल‘ 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला. माइकल जैक्सन के जीवन, संघर्ष, लोकप्रियता और संगीत यात्रा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दुनियाभर के प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला. इसी का असर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर भी साफ नजर आया.

तोड़ा ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ का रिकॉर्ड

अब तक म्यूजिक बायोपिक फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ के नाम था, जो मशहूर रॉक बैंड क्वीन और उसके लीड सिंगर फ्रेडी मर्करी के जीवन पर आधारित थी. लेकिन ‘माइकल’ ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है.

फिल्म की कुल वैश्विक कमाई 911.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुकी है, जबकि ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ का लाइफटाइम कलेक्शन 910.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा था. महज एक मिलियन डॉलर के अंतर से सही, लेकिन ‘माइकल’ ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

माइकल जैक्सन की लोकप्रियता का दिखा असर

फिल्म की सफलता यह भी साबित करती है कि माइकल जैक्सन का प्रभाव आज भी दुनिया भर के संगीत प्रेमियों पर कायम है. दशकों बाद भी उनकी जिंदगी और संगीत को लेकर लोगों में गहरी दिलचस्पी बनी हुई है. यही वजह है कि फिल्म को अलग-अलग देशों में लगातार दर्शक मिल रहे हैं.

अब फिल्म की नजर नए रिकॉर्ड्स पर है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: ‘मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए’, प्रणित मोरे की 370 रुपये बिरयानी विवाद पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

Previous article Ikka OTT Release Date: कानून का खेल खेलेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना, इस दिन रिलीज होगी कोर्टरूम थ्रिलर
Next article बिहार के 9000 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर रुक जाएगा वेतन
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel