[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘माइकल’ के आगे फीकी पड़ी कई हॉलीवुड फिल्में, 21 दिनों में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

‘माइकल’ के आगे फीकी पड़ी कई हॉलीवुड फिल्में, 21 दिनों में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

0
‘माइकल’ के आगे फीकी पड़ी कई हॉलीवुड फिल्में, 21 दिनों में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
Michael Box Office Collection Day 21

Michael Box Office Collection Day 21: पॉप किंग Michael Jackson की जिंदगी पर बनी फिल्म Michael भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. जाफर जैक्सन स्टारर इस म्यूजिकल बायोपिक ने रिलीज के तीन हफ्तों में करीब 65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर म्यूजिक और डांस पसंद करने वाले दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

तीसरे हफ्ते में भी बरकरार रही पकड़

निर्देशक Antoine Fuqua की इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में लगभग 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया. हालांकि दूसरे हफ्ते के मुकाबले फिल्म की कमाई में करीब 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने वीकडेज में अच्छी पकड़ बनाए रखी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि चौथे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिल सकता है.

80 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही फिल्म

Image 196
‘माइकल’ के आगे फीकी पड़ी कई हॉलीवुड फिल्में, 21 दिनों में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन 3

भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब लगभग 64.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपनी थिएटर रन खत्म होने तक 80 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड ग्रॉसर फिल्म बन जाएगी.

हॉलीवुड फिल्मों के लिए शानदार साबित हो रहा 2026

इस साल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन काफी मजबूत नजर आ रहा है. ‘माइकल’ के अलावा Project Hail Mary और The Mummy भी अच्छा कारोबार कर चुकी हैं. वहीं The Devil Wears Prada 2 को भी दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है.

दिलचस्प बात यह है कि इन फिल्मों में से कोई भी पारंपरिक सुपरहीरो या बड़े फ्रेंचाइजी फॉर्मूले पर आधारित नहीं है. इसके बावजूद भारतीय दर्शकों का रुझान इन फिल्मों की ओर बढ़ता दिख रहा है. यही वजह है कि ट्रेड सर्कल्स 2026 को हॉलीवुड फिल्मों के लिए भारत में एक मजबूत साल मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा

Previous article Mahi Shrivastav New Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव ने जीता दिल, शिल्पी राज का नया गाना ‘लिख लिख ए राजा जी’ रिलीज
Next article पीएम मोदी की अपील का असर, डीएम और एसपी साइकिल से पहुंचे कार्यालय
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel