[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Matka King Review: विजय वर्मा की सीरीज ने मचाई धूम, करण जौहर हुए इम्प्रेस, आमिर खान भी हैं देखने को बेताब

Matka King Review: विजय वर्मा की सीरीज ने मचाई धूम, करण जौहर हुए इम्प्रेस, आमिर खान भी हैं देखने को बेताब

0
Matka King Review: विजय वर्मा की सीरीज ने मचाई धूम, करण जौहर हुए इम्प्रेस, आमिर खान भी हैं देखने को बेताब
मटका किंग रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Matka King Review: विजय वर्मा एक बार फिर अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ लौट आए हैं. उनकी नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ 17 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई और आते ही इंटरनेट पर छा गई है. इस सीरीज को लेकर न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी बातें कर रहे हैं.

तो चलिए, आइए आपको बताते हैं कि इस सीरीज को देखने के बाद बड़े सितारों ने क्या कहा और क्यों इसकी इतनी चर्चा हो रही है.

करण जौहर का रिव्यू: ‘इसे मिस न करे’

फिल्म मेकर करण जौहर ने जैसे ही यह सीरीज देखी, वो इसके फैन हो गए. उन्होंने इसे ‘परफेक्ट बिंज’ बताया है. इसका मतलब है कि ये सीरीज इतनी मजेदार है कि आप इसे एक बार शुरू करेंगे, तो बिना खत्म किए उठ नहीं पाएंगे. उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी इसे मिस न करे.

Image 254
Matka king review: विजय वर्मा की सीरीज ने मचाई धूम, करण जौहर हुए इम्प्रेस, आमिर खान भी हैं देखने को बेताब 5

आमिर खान: ‘मैं खुद करना चाहता था ये रोल’

आमिर ने सीरीज की टीम को बधाई देते हुए एक बहुत दिलचस्प नोट लिखा. उन्होंने कहा कि मटका किंग (रतन खत्री) का किरदार इतना शानदार है कि वे खुद इसे निभाना चाहते थे. आमिर ने आगे लिखा कि उन्हें पक्का यकीन है कि विजय वर्मा ने इस रोल में जान फूंक दी होगी. वो बहुत जल्द इस सीरीज को देखने वाले हैं.

Image 257
Matka king review: विजय वर्मा की सीरीज ने मचाई धूम, करण जौहर हुए इम्प्रेस, आमिर खान भी हैं देखने को बेताब 6

विक्की कौशल भी हैं कतार में

एक्टर विक्की कौशल ने भी कहा है कि उनके फेवरेट डायरेक्टर नागराज मंजुले की ये सीरीज उनकी ‘वॉचलिस्ट’ में टॉप पर है.

Image 256
Matka king review: विजय वर्मा की सीरीज ने मचाई धूम, करण जौहर हुए इम्प्रेस, आमिर खान भी हैं देखने को बेताब 7

कहानी में क्या है खास?

अगर आप सोच रहे हैं कि इस शो में ऐसा क्या है, तो इसकी कहानी आपको 1960 के दशक की मुंबई में ले जाएगी. विजय वर्मा ने बृज भट्टी नाम के एक कॉटन व्यापारी का रोल किया है, जो ‘मटका’ (जुए का खेल) शुरू करता है. देखते ही देखते यह एक मामूली खेल से बढ़कर एक बहुत बड़ा बिजनेस बन जाता है. यह सीरीज दिखाती है कि कैसे एक आदमी पूरे सिस्टम को हिलाकर रख देता है.

अगर आपने अब तक इसे नहीं देखा है, तो इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शो में होगा बड़ा ट्विस्ट, निया शर्मा से लेकर मिस्टर फैजू तक पुराने खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी

Previous article श्रवण कुमार बने JDU विधायक दल के नेता, तीन दिन पहले ही बढ़ाई गई थी सुरक्षा
Next article झुलसाएगी गर्मी: राजस्थान में 23 अप्रैल से हीट वेव का कहर, IMD का येलो अलर्ट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel