[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Matka King में अपने किरदार ‘बरखा’ को लेकर साई तम्हणकर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत बड़ी फैन हूं

Matka King में अपने किरदार ‘बरखा’ को लेकर साई तम्हणकर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत बड़ी फैन हूं

0
Matka King में अपने किरदार ‘बरखा’ को लेकर साई तम्हणकर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत बड़ी फैन हूं
मटका किंग पर साईं ताम्हणकर, फोटो- इंस्टाग्राम

Matka King को लेकर एक्ट्रेस साई तम्हणकर इन दिनों चर्चा में हैं. इस सीरीज में वह ‘बरखा’ नाम की एक दमदार और आत्मनिर्भर महिला का किरदार निभा रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने रोल के बारे में बात करते हुए बताया कि यह सिर्फ एक सपोर्टिंग कैरेक्टर नहीं है, बल्कि एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपनी खुद की सोच और अपनी पहचान के साथ पूरी आजादी से जीती है.

साई तम्हणकर ने क्या कहा?

साई तम्हणकर ने कहा कि उन्हें ऐसी महिलाएं पसंद हैं जो मजबूत और आत्मनिर्भर हों. उन्होंने कहा कि बरखा एक ऐसी महिला है जो अपने पति की शोहरत या पैसे से नहीं, बल्कि अपने खुद के विचारों से चलती है.

बरखा का किरदार कैसा है?

साई तम्हणकर आगे अपने किरदार के बारे में कहती हैं, “बरखा का किरदार शुरुआत में उस चकाचौंध, उस शोहरत (जो बृज भट्टी को मिल रही है) और उस पैसे की तरफ काफी आकर्षित होती है. लेकिन फिर धीरे-धीरे, इस सारी हलचल को देखने के बाद, वह किसी तरह अपना खुद का रास्ता ढूंढ लेती है. और यही बरखा की यात्रा है, यह बाहर से शुरू होती है और अंदर की ओर आकर खत्म होती है. इसे देखना बहुत दिलचस्प है. मेरे लिए सबसे जरूरी बात यह थी कि इस यात्रा के दौरान एक इंसान के तौर पर उसका विकास कैसे होता है और उसका यह विकास काफी दिलचस्प है. मैं बरखा की बहुत बड़ी फैन हूं.”

‘मटका किंग’ सीरीज की डिटेल्स

‘मटका किंग’ को नागराज मंजुले ने बनाया है. इसमें विजय वर्मा, कृतिका कामरा, गुलशन ग्रोवर और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे. यह कहानी मुंबई के अंडरग्राउंड जुए (मटका गैंबलिंग) की दुनिया पर आधारित है, जहां पैसे, पावर और संघर्ष की लड़ाई दिखाई गई है.

कब और कहां देखें?

यह सीरीज Amazon Prime Video पर रिलीज होगी. इसकी स्ट्रीमिंग 17 अप्रैल से भारत और दुनिया के 240 देशों में एक साथ शुरू होगी.

कुल मिलाकर, ‘मटका किंग’ एक ऐसी सीरीज है जिसमें मजबूत महिला किरदार और पावरफुल कहानी दोनों देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: Lukkhe: किंग की डेब्यू सीरीज ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट आउट, जानें कब देखें चंडीगढ़ की रैप राइवलरी की कहानी

Previous article टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में मनी अंबेडकर जयंती
Next article बंगाल चुनाव 2026 से पहले रणक्षेत्र बना धापा, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel