[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Mardaani 3 OTT Release: 93 लापता लड़िकियों का केस सॉल्व करेगी शिवानी शिवाजी रॉय, ‘मर्दानी 3’ की OTT रिलीज डेट हुई आउट

Mardaani 3 OTT Release: 93 लापता लड़िकियों का केस सॉल्व करेगी शिवानी शिवाजी रॉय, ‘मर्दानी 3’ की OTT रिलीज डेट हुई आउट

0
Mardaani 3 OTT Release: 93 लापता लड़िकियों का केस सॉल्व करेगी शिवानी शिवाजी रॉय, ‘मर्दानी 3’ की OTT रिलीज डेट हुई आउट
मर्दानी 3 OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म ‘मर्दानी 3’ अब OTT पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है. Netflix ने पोस्टर शेयर कर अनाउंस किया है कि यह फिल्म 27 मार्च 2026 से स्ट्रीम होगी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “अपराधियों के बुरे दिन शुरू, शेरनी शिकार करने आ रही है.”

जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, उनके लिए यह अब घर बैठे इस क्राइम थ्रिलर को देखने का शानदार मौका है. आइए, फिल्म देखने से पहले इसकी कहानी और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

यहां देखें नेटफ्लिक्स की अनाउंसमेंट पोस्ट-

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

Image 297
Mardaani 3 ott release: 93 लापता लड़िकियों का केस सॉल्व करेगी शिवानी शिवाजी रॉय, 'मर्दानी 3' की ott रिलीज डेट हुई आउट 3

30 जनवरी को रिलीज होने के बाद फिल्म ने सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. दर्शकों और क्रिटिक्स से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. भारत में फिल्म ने लगभग ₹51.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई करीब ₹76.20 करोड़ रही.

भले ही यह साल की सबसे बड़ी हिट साबित नहीं हुई, लेकिन 2026 की औसत (एवरेज) प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में इसकी गिनती की जा रही है. अब थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद इसका OTT प्रीमियर हो रहा है, जिससे उम्मीद है कि फिल्म और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी.

फिल्म की कहानी क्या है?

इस बार ‘मर्दानी 3’ की कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और डार्क है. फिल्म में अचानक 93 लड़कियां गायब हो जाती हैं, जिससे पूरे शहर में डर और दहशत फैल जाती है. इस बड़े और खतरनाक मामले की जांच शिवानी शिवाजी रॉय करती हैं, जो अब एक सीनियर पुलिस अफसर हैं.

जांच में पता चलता है कि इन गायब लड़कियों के पीछे ‘अम्मा’ नाम की एक महिला और उसका भिखारी माफिया नेटवर्क है, जो लड़कियों का अपहरण कर उन्हें तस्करी के लिए बेचता है. जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ता है, कहानी भारत से बाहर श्रीलंका तक पहुंच जाती है, जिससे फिल्म और भी दिलचस्प बन जाती है.

‘मर्दानी 3’ स्टार कास्ट

फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आती हैं. उनके साथ मल्लिका प्रसाद विलेन ‘अम्मा’ के किरदार में दिखती हैं, जबकि जानकी बोडीवाला कांस्टेबल फातिमा के रोल में हैं. इसके अलावा जिस्शु सेनगुप्ता, इंद्रनील भट्टाचार्य और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

क्यों देखें फिल्म?

यह फिल्म एक मजबूत महिला पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाती है, जिसमें एक्शन, सस्पेंस और इमोशन का अच्छा मेल है. अगर आपको क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी और अब इसे आप आसानी से OTT पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Netflix Global Trending: Netflix ग्लोबल टॉप 10 में टॉप 3 पर छाई हिंदी और तमिल फिल्में, जानिए कैसे

Previous article क्या आपका सनस्क्रीन भी चिपचिपा लगता है? ट्राई करें ये 3 जादुई तरीके, चेहरा दिखेगा फ्रेश और मैट
Next article कल लॉन्च होगी 2026 Guerrilla 450, Royal Enfield ने रिलीज किया नया टीजर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel