[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Manithan Deivamagalam OTT Release: मजबूरी, गुस्सा और बदले की आग, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी सेल्वाराघवन की ‘मनिथन देवमगलम’

Manithan Deivamagalam OTT Release: मजबूरी, गुस्सा और बदले की आग, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी सेल्वाराघवन की ‘मनिथन देवमगलम’

0
Manithan Deivamagalam OTT Release: मजबूरी, गुस्सा और बदले की आग, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी सेल्वाराघवन की ‘मनिथन देवमगलम’
मनिथन देवमगलम ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Manithan Deivamagalam OTT Release: अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जहां डर रोंगटे खड़े कर दे और ड्रामा दिल को छू जाए, तो ‘मनिथन देवमगलम’ आपके लिए एक दम सही चॉइस है. यह तमिल फिल्म एक आम इंसान की मजबूरी और एक डरावने गांव के माहौल को बहुत ही इमोशनल और खतरनाक तरीके से दिखाती है. थिएटर में लोगों का दिल जीतने के बाद अब यह फिल्म सीधे आपके मोबाइल पर आने के लिए तैयार है और यकीन मानिए, इसकी कहानी आपको आखिरी तक स्क्रीन से हटने नहीं देगी. जानिए पूरी कहानी और स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

क्या है कहानी?

यह कहानी राघवन नाम के एक बहुत ही सीधे और गरीब आदमी की है. वह अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ एक ऐसे गांव में रहता है जहां बुनियादी सुविधाएं (जैसे सड़कें) भी नहीं हैं.

राघवन अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक छोटा सा ढाबा खोलता है और उनकी जिंदगी अच्छी चलने लगती है. लेकिन मुसीबत तब शुरू होती है जब राघवन गांव की तरक्की के लिए बड़े नेता के पास चला जाता है. इससे इलाके का एक गुंडा ‘इन्भराज’ चिढ़ जाता है. वह गुंडा राघवन और गांव वालों को बहुत परेशान करने लगता है. आखिर में, अपनी और गांव की रक्षा के लिए एक सीधा-सादा राघवन कैसे उस ताकतवर गुंडे से लड़ता है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है.

कहां और कब देखें?

आप इस फिल्म को 1 मई 2026 से Sun NXT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म सेलवाराघवन और कुशी रवि मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिन्होंने राघवन और उसकी पत्नी सेल्वी का किरदार निभाया है. इनके अलावा फिल्म में आरएस सतीश, कौशल्या, मीम गोपी, और वाई.जी. महेंद्रन जैसे कई अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं. साथ ही, लिर्थिका एम.एस., सलेम दीपक, इला भरथ और सुधा ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

यह भी पढ़ें: Best Biopics On OTT: OTT पर देखें ये इंस्पिरेशनल बायोपिक फिल्में, जो बदल देंगी आपकी सोच

Previous article BANKA कार वऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार महिला समेत दस लोग जख्मी, एक रेफर
Next article JAMUI बस व ऑटो के टक्कर में दस घायल, दो रेफर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel