[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Malayalam OTT Releases This Week: बॉलीवुड की एक जैसी कहानियों से बोर? तो देखिए इस हफ्ते का मलयालम OTT धमाका

Malayalam OTT Releases This Week: बॉलीवुड की एक जैसी कहानियों से बोर? तो देखिए इस हफ्ते का मलयालम OTT धमाका

0
Malayalam OTT Releases This Week: बॉलीवुड की एक जैसी कहानियों से बोर? तो देखिए इस हफ्ते का मलयालम OTT धमाका
इस हफ्ते मलयालम ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Malayalam OTT Releases This Week 20 to 26 April: अगर आप बॉलीवुड की वही पुरानी और एक जैसी कहानियों से बोर हो चुके हैं, तो अब टाइम है कुछ नया देखने का. इस हफ्ते OTT पर ऐसी मलयालम फिल्में और सीरीज आ रही हैं जो फ्रेश स्टोरी, दमदार किरदार और अलग तरह के कंटेंट के साथ आपको पूरी तरह एंटरटेन करेंगी. यहां आपको कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर और इमोशन सब कुछ एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट.

Super Jimni (20 अप्रैल 2026)

कहां देखें: ManoramaMAX

यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने गांव में फैले माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ अकेले लड़ती है. गांव में डर और गलत काम बहुत बढ़ गया है, लेकिन यह लड़की हार नहीं मानती. वह सच को सामने लाने के लिए खतरनाक लोगों से भी टकरा जाती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम इंसान भी हिम्मत करके बड़ा बदलाव ला सकता है.

Patriot: Legends Hangout (23 अप्रैल 2026)

कहां देखें: JioHotstar

यह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक खास चैट शो है. इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे. इसमें मामूट्टी और मोहनलाल लगभग 20 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जो फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है.

इसके अलावा फहाद फासिल, कुंचको बोबन और कई बड़े डायरेक्टर्स और म्यूजिक कंपोजर भी इसमें शामिल होंगे. इस शो में फिल्मों, करियर और इंडस्ट्री की मजेदार बातें होंगी.

Happy Raj (24 अप्रैल 2026)

कहां देखें: Amazon Prime Video

यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. कहानी एक ऐसे लड़के की है जिसे बार-बार प्यार में रिजेक्शन मिलता है. वह समझ नहीं पाता कि उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है. लेकिन फिर उसकी जिंदगी में एक लड़की आती है जो उसे पसंद करती है. सब कुछ अच्छा लगने लगता है, लेकिन लड़की की एक शर्त होती है कि लड़के को उसके माता-पिता को अकेले मनाना होगा. इसके बाद कई मजेदार और फनी सिचुएशन बनती हैं, जिससे फिल्म काफी एंटरटेनिंग बन जाती है.

Prathichaya (24 अप्रैल 2026)

कहां देखें: JioHotstar

यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है. कहानी केरल के मुख्यमंत्री के बेटे की है, जो एक टेक बिजनेस करता है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसके पिता की मौत एक बड़ी साजिश में हो जाती है.

अब वह अपने पिता का सच सामने लाने के लिए लड़ाई शुरू करता है. दूसरी तरफ विरोधी पार्टी और एक ताकतवर मीडिया टायकून इस मामले को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं. लेकिन वह अपनी समझदारी और तकनीकी स्किल से उनके प्लान को रोकने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें: Mustafa Mustafa OTT Release: कॉमेडी और ड्रामा से भरी तमिल फिल्म ‘मुस्तफा मुस्तफा’ अब OTT पर, जानें कहां स्ट्रीम करें

Previous article पीएम आवास योजना : 71 हजार लोगों ने किया आवेदन, एआई जांच में 33 हजार मामले को बताया विवादित
Next article कृषि बाजार समिति के फिनिशिंग वर्क को शीघ्र पूरा करने का निर्देश
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel