Mai Trailer: साक्षी तंवर की अपकमिंग वेब सीरीज माई का ट्रेलर आज रिलीज हो गया हैं. ये सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज में साक्षी का दमदार रोल दिख रहा है. इसमें राइमा सेन और वामिका गब्बी भी नजर आ रहे है. ट्रेलर में साक्षी अपनी बेटी के कातिलों की तलाश में दिख रही है. अपनी बेटी के कातिल तक पहुंचने के लिए वो कई कोशिश करती दिख रही है. बता दें कि इसे कर्णेश शर्मा की प्रोडक्शन कम्पनी क्लीन स्लेट्ज ने प्रोड्यूस किया है औऱ ये 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.