[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Maa Ka Sum OTT Release: नंबर और लॉजिक के खेल में मां के लिए परफेक्ट पार्टनर खोजेगा बेटा, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिटेल्स

Maa Ka Sum OTT Release: नंबर और लॉजिक के खेल में मां के लिए परफेक्ट पार्टनर खोजेगा बेटा, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिटेल्स

0
Maa Ka Sum OTT Release: नंबर और लॉजिक के खेल में मां के लिए परफेक्ट पार्टनर खोजेगा बेटा, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिटेल्स
'मां का सम' OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Maa Ka Sum OTT Release: Prime Video की आने वाली कॉमेडी‑ड्रामा सीरीज ‘मां का सम’ की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट 3 अप्रैल, 2026 को अनाउंस कर दी गई है. यह आठ एपिसोड वाली सीरीज हिंदी में स्ट्रीम होगी और तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सबटाइटल के साथ भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी.

अगर आप कुछ नया देखने का सोच रहे हैं और सीरीज का टाइटल दिलचस्प लग रहा है, तो आइए जानते हैं इसकी स्टार कास्ट और डिटेल, जिससे आप तय कर पाएंगे कि इसे देखें या नहीं.

‘मां का सम’ की स्टार कास्ट और टीम

इस सीरीज में मोना सिंह, मिहिर आहूजा, अंगिरा धर और रणवीर बराड़ मुख्य भूमिकाओं में हैं. मिहिर आहूजा 19 साल के मैथ्स के जीनियस, अगस्त्य का किरदार निभा रहे हैं. जबकि, मोना सिंह उनकी मां विनीता के रोल में हैं. इसका निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है और कहानी रविंदर रंधावा और सुमरित शाही ने लिखी है.

मां का सम की कहानी क्या है?

मां का सम एक सिंगल मां और उसके 19 साल के बेटे के बीच के रिश्ते को दिखाती है. अगस्त्य गणित का जीनियस है और दुनिया को ग्राफ, नंबर और एल्गोरिदम के नजरिए से देखता है. वह ऐसी दुनिया में रहता है जहां नंबर ही सब कुछ होते हैं, इसलिए उसे लगता है कि इंसानी रिश्तों की सबसे मुश्किल समस्याओं को भी नंबर की मदद से समझा और हल किया जा सकता है. वह हर चीज का लॉजिकल सॉलूशन ढूंढने की कोशिश करता है.

सीरीज में अगस्त्य ने “Project MOM” शुरू किया है, जिसमें वह अपनी मां के लिए सबसे सही जीवनसाथी ढूंढना चाहता है. शो की टैगलाइन “Equation या Emotion?” अगस्त्य के लॉजिकल दिमाग और इंसानी इमोशंस के बीच के क्लैश को उजागर दिखाती है.

क्यों देखें ‘मां का सम’?

3 अप्रैल, 2026 को प्रीमियर के बाद ‘मां का सम’ दर्शकों के बीच लोकप्रिय होने की उम्मीद है. क्योंकि यह सीरीज आज की सोच और पुराने पारिवारिक मूल्यों का अच्छा मेल पेश करती है और मां‑बेटे के रिश्तों को एक नया और अलग नजरिया देती है.

यह भी पढ़ें: The Traitors India Season 2 से नेहा धूपिया ने किया किनारा, इंस्टाग्राम स्टोरी में बताई वजह

Previous article 10 साल से पहले बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 आदतें, हर पैरेंट के लिए जानने वाली बातें
Next article अब ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा ₹5,000 तक का तुरंत ‘लोन’, बस एक UPI क्लिक पर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel