[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment माधुरी दीक्षित और रवि किशन की ‘मां-बहन’ इस दिन होगी रिलीज, OTT पर दिखेगा क्राइम-कॉमेडी का तड़का

माधुरी दीक्षित और रवि किशन की ‘मां-बहन’ इस दिन होगी रिलीज, OTT पर दिखेगा क्राइम-कॉमेडी का तड़का

0
माधुरी दीक्षित और रवि किशन की ‘मां-बहन’ इस दिन होगी रिलीज, OTT पर दिखेगा क्राइम-कॉमेडी का तड़का
Maa Behen Release Date Out

Maa Behen Release Date Out: 90 के दशक की सुपरहिट अदाकारा माधुरी दीक्षित एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘मां-बहन’ को लेकर चर्चा में हैं. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब बड़ी खबर सामने आई है. मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि यह घोषणा माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के मौके पर की गई, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

4 जून को OTT पर रिलीज होगी फिल्म

निर्माताओं ने फिल्म ‘मां-बहन’ को 4 जून को रिलीज करने का फैसला किया है. यह फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधे OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी. फिल्म को क्राइम और कॉमेडी के दिलचस्प मिश्रण के तौर पर तैयार किया गया है.

फिल्म में माधुरी दीक्षित ‘रेखा’ नाम की महिला का किरदार निभाती नजर आएंगी, जो पहले से ही अपनी जिंदगी की परेशानियों से जूझ रही होती है. कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसकी रसोई में अचानक एक लाश मिलती है. इसके बाद शुरू होता है रहस्य, डर और मजेदार घटनाओं का सिलसिला. रेखा अपने आसपास के लोगों से इस राज को कैसे छुपाती है, यही फिल्म की सबसे बड़ी दिलचस्पी होगी.

तृप्ति डिमरी और रवि किशन भी आएंगे नजर

फिल्म का निर्देशन रुचिका कपूर शेख ने किया है. ‘मां-बहन’ में तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा भी अहम भूमिका निभा रही हैं. दोनों कलाकार फिल्म में माधुरी दीक्षित की बेटियों के किरदार में नजर आएंगी.

इसके अलावा रवि किशन भी फिल्म में अलग अंदाज में दिखाई देंगे. फिल्म की स्टारकास्ट में गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

फैंस को है फिल्म का बेसब्री से इंतजार

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है. माधुरी दीक्षित को लंबे समय बाद एक अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान को मिला पहला बड़ा ब्रेक, रोहित शेट्टी संग करेंगे काम

Previous article भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 80 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Next article हम (सेकुलर) का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोग पार्टी से जुड़े
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel