[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Laughter Chefs के सेट पर बाल-बाल बचे राहुल वैद्य, चेहरे तक पहुंची आग की लपटें, VIDEO आया सामने

Laughter Chefs के सेट पर बाल-बाल बचे राहुल वैद्य, चेहरे तक पहुंची आग की लपटें, VIDEO आया सामने

0
Laughter Chefs के सेट पर बाल-बाल बचे राहुल वैद्य, चेहरे तक पहुंची आग की लपटें, VIDEO आया सामने
Laughter Chefs

Laughter Chefs: रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. शो कलर्स पर आता है और इसमें कॉमेडी और ड्रामा दोनों दर्शकों को देखने मिलता है. भारती सिंह शो को होस्ट करती है और हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते हैं. शो में कई बड़े टीवी के स्टार्स नजर आते हैं. कुछ समय पहले ही सेट पर एक्ट्रेस रीम शेख के साथ एक बड़ी घटना हो गई थी. अब सिंगर राहुल वैद्य के साथ एक बड़ा हादसा हो गया. इसका वीडियो सामने आया है.

राहुल वैद्य बाल-बाल बचे

‘लाफ्टर शेफ्स’ का वीडियो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, खाना बनाते-बनाते अचानक से लग गई आग. वीडियो में राहुल वैद्य, अली गोनी के साथ मिलकर खाना बना रहे हैं. उस समय अचानक आग की लपटें उठती है और उनके फेस पर आ जाती है. डर के मारे राहुल की चीख निकल जाती है. वहीं, दूसरी तरफ निया शर्मा और जन्नत जुबैर खाना बनाती दिख रही है. दोनों आग देखकर जोर से चिल्ला देती है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

वीडियो देखकर फैंस डरे

राहुल वैद्य ठीक है और उन्हें कोई चोट नहीं आयी. हालांकि ये वीडियो काफी डराने वाला है. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये है असली खतरों के खिलाड़ी. एक यूजर ने लिखा, आई होप राहुल ठीक हो. एक यूजर ने लिखा, वीडियो देखकर मैं डर गया. गौरतलब है कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर रीम शेख खाना बनाते समय घायल हो गईं. उनके फेस पर तेल के छींटे पड़ गए थे. हालांकि वो ठीक है. शो को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि ये बंद हो रहा है, लेकिन अब इसे तीन महीने का एक्सटेंशन मिला है. इसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, कश्मीरा शाह, अली गोनी, निया शर्मा, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक सुदेश लहिरी जैसे स्टार्स हैं.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: ये कंटेस्टेंट बना शो का पहला फाइनलिस्ट, फिनाले में इन दो प्रतियोगियों से लड़ेगा ट्रॉफी के लिए

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

Previous article Bihar news: जमुई के सिकंदरा में छज्जा गिरा, दो व्यक्ति की मौत, सात घायल
Next article प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति का ब्रेन हेमरेज से निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel