[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Laughter Chefs 3: ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में अर्जुन बिजलानी की धमाकेदार एंट्री, अभिषेक कुमार से हुई तीखी नोकझोंक

Laughter Chefs 3: ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में अर्जुन बिजलानी की धमाकेदार एंट्री, अभिषेक कुमार से हुई तीखी नोकझोंक

0
Laughter Chefs 3: ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में अर्जुन बिजलानी की धमाकेदार एंट्री, अभिषेक कुमार से हुई तीखी नोकझोंक
Laughter Chefs 3 Arjun Bijlani Entry

Laughter Chefs 3: कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. हर वीकेंड टेलीकास्ट होने वाले इस शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. प्रोमो में टीवी के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन बिजलानी की एंट्री दिखाई गई है, जिसने शो में जबरदस्त ट्विस्ट ला दिया है.

भारती सिंह नहीं, इस कंटेस्टेंट को किया रिप्लेस

https://www.youtube.com/watch?v=kxAFqGuBoXg

प्रोमो सामने आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जुन बिजलानी ने भारती सिंह की जगह ली है. हालांकि, सच्चाई कुछ और ही है. भारती सिंह हाल ही में मां बनी हैं और वह मैटरनिटी लीव पर हैं. उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वह सिर्फ दो एपिसोड की शूटिंग नहीं कर पाएंगी. लेकिन अर्जुन बिजलानी शो में भारती की जगह नहीं, बल्कि एक कंटेस्टेंट की जगह आए हैं.

करण कुंद्रा की गैरमौजूदगी में अर्जुन की एंट्री

शो के प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश बताती नजर आती हैं कि करण कुंद्रा किसी शूट में व्यस्त होने के कारण शो में नहीं आ पाए हैं. इसके बाद सभी यह सोचते हैं कि उनकी जगह कौन आएगा. तभी बाइक पर सवार होकर अर्जुन बिजलानी की एंट्री होती है. उन्हें देखकर सभी कंटेस्टेंट्स काफी खुश नजर आते हैं. अर्जुन मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि यह उनकी कलर्स चैनल में ‘घर वापसी’ जैसा लग रहा है.

अभिषेक कुमार से हुई मजेदार नोकझोंक

प्रोमो में आगे हंसी का दौर तब और बढ़ जाता है, जब अभिषेक कुमार अर्जुन बिजलानी की फीस को लेकर तंज कस देते हैं. अभिषेक कहते हैं कि अर्जुन इतने पैसे ले जाते हैं कि शो में गैस सिलेंडर के पैसे तक नहीं बचे. यह सुनते ही अर्जुन मजाक में अभिषेक की ओर दौड़ते हैं और दोनों के बीच हंसी-मजाक भरी नोकझोंक शुरू हो जाती है. कृष्णा अभिषेक बीच-बचाव करते नजर आते हैं, जिससे सीन और भी मजेदार हो जाता है.

शो में आने वाले हैं और सरप्राइज

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ का यह प्रोमो साफ दिखाता है कि आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को हंसी और ड्रामे का डबल डोज मिलने वाला है. अर्जुन बिजलानी की यह खास एंट्री शो को और दिलचस्प बना रही है.

यह भी पढ़ें: Pawan Singh Birthday: पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में हुआ हंगामा, दोस्त विशाल सिंह को किसने दे दिया स्टेज से धक्का, वीडियो वायरल

Previous article एक जमीन, दो रसीद, कोढ़ा अंचल में लाल कार्डधारी की जमीन पर बड़ा गड़बड़झाला
Next article पीएचसी व हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर प्रसव लक्ष्य से पीछे
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel