[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Laughter Chefs 2 PROMO: करण की रेसिपी से शो में हुआ हंगामा, क्या आसान होगा कृष्णा का बच पाना?

Laughter Chefs 2 PROMO: करण की रेसिपी से शो में हुआ हंगामा, क्या आसान होगा कृष्णा का बच पाना?

0
Laughter Chefs 2 PROMO: करण की रेसिपी से शो में हुआ हंगामा, क्या आसान होगा कृष्णा का बच पाना?
Laughter Chefs 2 Winner

Laughter Chefs 2 PROMO: कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ का सीजन 2’ दर्शकों से भरपूर प्यार बटोर रहा है. शो में शेफ हरपाल सिंह सोखी कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग तरीके के डिश बनाने का टास्क देते हैं, जिसे कंटेस्टेंट्स अपने अतरंगी और मजेदार अंदाज से काफी एंटरटेनिंग बना देते हैं. इस सीजन में अंकिता लोखंडे, कृष्णा अभिषेक, रूबीना दिलैक, विक्की जैन, एल्विश यादव, राहुल वैद्य, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, सुदेश लहरी, कश्मीरा शाह और अब्दु रोजिक जैसे स्टार्स दर्शकों नजर आए हैं, जिसमें से अब एल्विश यादव के पार्टनर अब्दू रोजिक ने शो छोड़ दिया है और उनकी जगह पॉपुलर टीवी एक्टर और लाफ्टर शेफ के पहले सीजन के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा की वापसी हुई है.

अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नए कंटेस्टेंट करण कुंद्रा की डिश से कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का बुरा हाल हो गया है.

यहां देखें शो का नया प्रोमो-

लाफ्टर शेफ का सीजन 2 का नया प्रोमो

लाफ्टर शेफ का सीजन 2 का नया प्रोमो कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसके नीच कैप्शन में लिखा है, ‘करण की नई रेसिपी से लाफ्टर चेफ्स के किचन में हो रहा है हंगामा!’ इस प्रोमो में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के नए कुकिंग पार्टनर करण कुंद्रा ने आते ही कहा, ‘यह जो हरियाणा और पंजाब की जोड़ी बनाई गई है, अब देखना हम मिलकर धमाल मचा देंगे. इसके बाद करण और एल्विश मिलकर खाना बनाना शुरू करते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

करण की रेसिपी से कृष्णा का हुआ बुरा हाल

इस बीच अचानक कृष्णा अभिषेक उनके टेबल के पास आते हैं और करण कुंद्रा के बनाए गए अनार के जूस को टेस्ट करते हैं. जूस टेस्ट करते ही उन्होंने कहा, ‘मैं पहली बार लहसुन और अनार का जूस पी रहा हूं. हमने तुम्हे पहले सीजन में ऐसा ही खाना बनाना सिखाया था?’ अब यह प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियां बटोर रहा है.

Previous article होली के बाद रामनवमी की तैयारी शुरू
Next article होली के बाद ट्रेन में भीड़ बढ़ी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel