[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Laila Majnu Re-Release: सिल्वर स्क्रीन पर 6 साल बाद आ रही है तृप्ति डिमरी की ये रोमांटिक फिल्म, एक्ट्रेस ने कहा ‘दूसरा मौका…’

Laila Majnu Re-Release: सिल्वर स्क्रीन पर 6 साल बाद आ रही है तृप्ति डिमरी की ये रोमांटिक फिल्म, एक्ट्रेस ने कहा ‘दूसरा मौका…’

0
Laila Majnu Re-Release: सिल्वर स्क्रीन पर 6 साल बाद आ रही है तृप्ति डिमरी की ये रोमांटिक फिल्म, एक्ट्रेस ने कहा ‘दूसरा मौका…’

Laila Majnu Re-Release: तृप्ति डिमरी की कल्ट क्लासिक रोमांटिक फिल्म ‘लैला मजनू’ 6 साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का निर्देशन साजिद अली ने किया है. फिल्म में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं. अब फिल्म के निर्माताओं ने इसके री-रिलीज के डेट की घोषणा कर दी है. तृप्ति डिमरी स्टारर इस रोमांटिक फिल्म को 9 अगस्त को एक बार फिर रिलीज किया जाएगा. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि यह फिल्म 2 अगस्त को कश्मीर में रिलीज होगी लेकिन अब 9 अगस्त को फिल्म पूरी भारत में एक बार फिर प्यार का जादू चलाने आ रही है.

इम्तियाज अली ने इंस्टाग्रम पर शेयर किया पोस्ट

लैला मजनू के निर्माता इम्तियाज अली ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “लोगों की मांग पर वापस आ गई है. लैला मजनू लोगों की मांग पर वापस आ गई है!!! आपके प्यार के लिए आभार जिसने इसे छह साल बाद फिर से सिनेमाघरों में खींच लिया!! 9 अगस्त 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है (तस्वीर देखें) बधाई हो एलएम टीम (एसआईसी).”

Also Read Tripti Dimri ने कहा मैं खुद को आउटसाइडर नहीं मानती हूं..

Also Read Stree 2: फिल्म में एक बार फिर देखने मिलेगी वरुण और श्रद्धा की जबरदस्त केमिस्ट्री

तृप्ति डिमरी ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की

तृप्ति डिमरी ने अपनी इस रोमांटिक फिल्म लैला मजनू के फिर से रिलीज होने की खुशी को व्यक्त करते हुए  कहती हैं, “जब फिल्म रिलीज होती है तो आप उसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं जो हम अभी देख रहे हैं. हम सभी जिन्होंने फिल्म पर काम किया था, वे जानते थे कि यह कैसी और क्या थी. दुख की बात है कि तब लोगों ने इसे नहीं देखा, जब यह ओटीटी पर आई तो हमें लोगों से बहुत प्यार मिला.”

हमारी फिल्म के लिए दूसरा मौका है

उन्होंने आगे कहा, “लैला मजनू की रिलीज के बाद से मुझे हर एक दिन फैंस के मैसेजेस मिले हैं. हम सभी बहुत खुश हैं कि फिल्म को अब इतना प्यार मिल रहा है और यह पूरे भारत में फिर से रिलीज हो रही है. मुझे अच्छा लगा कि लोग अब लैला मजनू का जश्न मना रहे हैं, क्योंकि हमें बुरा लगा था जब यह पहले नहीं हुआ था. मैं और बाकी सभी अभिभूत और भावुक हैं. मेरा मानना है कि यह कश्मीर के सिनेमाघरों में हाउसफुल थी. यह हमारी फिल्म के लिए दूसरा मौका है और हर फिल्म को ऐसा नहीं मिलता. हम आभारी और ब्लेस्ड हैं.”

तृप्ति डिमरी की इस फिल्म की कहानी एक कपल की है, जो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन समाज और परिवार के नियमों और जिद्द की वजह से अलग हो जाते हैं.

Entertainment Trending Videos

Previous article मिया बाय तनिष्क का न्यू ब्रांड स्टोर खुला
Next article संत कोलंबा महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान शुरू
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel