[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो में लीप आने पर अमर उपाध्याय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मिहिर, तुलसी के प्यार और भरोसे को धोखा देता है

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो में लीप आने पर अमर उपाध्याय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मिहिर, तुलसी के प्यार और भरोसे को धोखा देता है

0
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो में लीप आने पर अमर उपाध्याय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मिहिर, तुलसी के प्यार और भरोसे को धोखा देता है
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में लीप, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों चर्चा में है. शो में लीप आने वाला है और उसके बाद कहानी में एक नया ट्विस्ट दर्शकों को देखने मिलेगा. लीप के बाद तुलसी और मिहिर अलग हो जाएंगे और ये सबसे बड़ा शॉक होगा दर्शकों के लिए. हालांकि शो में दिखाया गया कि तुलसी अपनी पत्नी को घर छोड़ने के लिए नहीं कहेगा. तुलसी अपने फैसले पर अडिग रहेगी और वह शांति निकेतन छोड़ कर हमेशा के लिए चली जाएगी. लीप को लेकर मिहिर विरानी का रोल निभाने वाले अमर उपाध्याय ने बात की.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लीप को लेकर अमर उपाध्याय ने तोड़ी चुप्पी

अमर उपाध्याय ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लीप को लेकर कहा, “जब मुझे लीप के बारे में पता चला तो मैं हैरान हो गया. मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि अपकमिंग एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाला है. मिहिर का किरदार निभाने में यह फेज सबसे मुश्किल हिस्सों में से एक रहा है क्योंकि एक बार फिर वह तुलसी के प्यार और भरोसे को धोखा देता है.” आगे एक्टर ने बताया,“तुलसी मिहिर से पूरी ईमानदारी और गहराई से प्यार करती है और मिहिर ही उसे सबसे ज्यादा दुख देता है.”

अपकमिंग एपिसोड को लेकर क्या बोले अमर उपाध्याय?

अमर उपाध्याय ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड को लेकर कहा, “लीप के बाद शांति निकेतन में कदम रखना और उसे खाली पाना मेरे लिए मिहिर के तौर पर बहुत दिल तोड़ने वाला था. वह खामोशी शब्दों से ज्यादा बोल रही थी. आगे उन्होंने कहा, वह सिर्फ एक घर नहीं था वह कभी प्यार, परिवार और यादों से भरा हुआ था.”

इन 2 किरदार की शो में होगी एंट्री

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो में दिखाया जाएगा कि तुलसी घर छोड़ कर चली जाएगी. उसके जाने के बाद शांति निकेतन पूरी तरह से बदल जाएगा. गायत्री और नॉयना का राज घर में चलेगा. आने वाले एपिसोड में पूजा और साहिल की एंट्री होने वाली है, जो मिहिर से बदला लेने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: रजनी के बाद अब ये शख्स अनुपमा को देगा धोखा, राही का चल रहा अफेयर?

Previous article तिब्बत में त्यौहार मनाना भी मुश्किल! गांदेन नगामचोए पर जोखांग मंदिर के पास तनाव का माहौल, भारी पुलिस तैनात
Next article जलवायु विस्थापितों के लिए नीति बनानी होगी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel