[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment पहले तुलसी का बेटा, अब बने पोते, आकाशदीप सहगल ने कहा- मेरे लिए फुल सर्कल मोमेंट है

पहले तुलसी का बेटा, अब बने पोते, आकाशदीप सहगल ने कहा- मेरे लिए फुल सर्कल मोमेंट है

0
पहले तुलसी का बेटा, अब बने पोते, आकाशदीप सहगल ने कहा- मेरे लिए फुल सर्कल मोमेंट है
आकाशदीप सहगल और तुलसी, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आकाशदीप सहगल की वापसी हो चुकी है. पहले सीजन में वह तुलसी के बेटे अंश गुजराल के किरदार में नजर आए थे. अब नए सीजन में वह उनके बेटे यानी तुलसी के पोते रियांश उर्फ रियो की भूमिका निभा रहे हैं. इस बदलाव को लेकर आकाशदीप ने खुलकर अपनी बात रखी.

शो में तुलसी के पोते बनने पर क्या बोले आकाशदीप सहगल?

टाइम्स नॉउ के साथ एक इंटरव्यू में आकाशदीप सहगल ने कहा कि पहले जहां बेटे का रोल विद्रोह और बगावत को दिखाता था. वहीं पोते का किरदार विरासत और जिम्मेदारी को दर्शाता है. उन्होंने कहा, “बेटे का किरदार निभाना अलग था, लेकिन अब पोते का रोल निभाना मेरे लिए एक नई सीख जैसा है. यह एहसास कराता है कि समय बदलता है, किरदार बदलते हैं, लेकिन अभिनय की आत्मा वही रहती है.” आकाशदीप ने यह भी कहा कि वह अंश गुजराल के किरदार की गहराई को अपने नए रोल रियो में लेकर आए हैं. उनके लिए यह एक ‘फुल सर्कल’ पल है, लेकिन पहले से कहीं ज्यादा जिम्मेदारी और दबाव के साथ.

आकाशदीप बोले- एकता कपूर का ऑफर एक विजन होता है

जब उनसे पूछा गया कि रियो का किरदार मिलने पर उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी. इस पर एक्टर ने कहा, “जब एकता कॉल करती हैं, तो वह सिर्फ एक ऑफर नहीं होता, बल्कि एक साझा विजन होता है. हमने पहले साथ में इतिहास बनाया है और हमें पता था कि इस शो की वापसी के लिए एक खास ऊर्जा की जरूरत है. रियांश के किरदार के लिए मुझे लेना सिर्फ कास्टिंग नहीं थी, बल्कि उस एक्स फैक्टर को वापस लाने की एक सोची-समझी चाल थी.”

पुराने सितारों के साथ फिर से काम करना पावरफुल अनुभव

शो में हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और अमर उपाध्याय जैसे कलाकारों के साथ दोबारा काम करने पर आकाशदीप ने खुशी जताई. उन्होंने कहा, “हम सब इस शो के अहम हिस्से रहे हैं. इतने सालों बाद फिर से साथ आना एक खास अनुभव है. हम सभी ने इंडस्ट्री के उतार-चढ़ाव देखे हैं और अब साथ मिलकर इस शो को और बड़ा बनाने के लिए काम कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में आकाशदीप सहगल की वापसी, बोले- यह कमबैक नहीं, नई शुरुआत है

Previous article MUNGER जमालपुर की सड़कों पर फिर अतिक्रमणकारियों ने किया कब्जा
Next article Flipkart SASA LELE Sale में हर घंटे मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स, जानिए कब से हो रहा शुरू
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel