[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kunal Kamra से पहले इन कॉमेडियन को भारी पड़ी कॉमेडी! एक ने माता-पिता पर किया था अश्लील कमेंट

Kunal Kamra से पहले इन कॉमेडियन को भारी पड़ी कॉमेडी! एक ने माता-पिता पर किया था अश्लील कमेंट

0
Kunal Kamra से पहले इन कॉमेडियन को भारी पड़ी कॉमेडी! एक ने माता-पिता पर किया था अश्लील कमेंट
Samay Raina, Kunal Kamra, Munawar Faruqui

Kunal Kamra Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा बुरी तरह विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसका टाइटल ‘नया भारत’ है. इस वीडियो में वह अंबानी से लेकर नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कंस रहे हैं. साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ तक कह डाला है. अब इसी शब्द की वजह से शिवसैनिकों के बीच आक्रोश फैल गया है और वह कॉमेडियन के ऑफिस को तोड़ने के साथ-साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोई कॉमेडियन को विवादों का सामना करना पड़ा है. ऐसे में कौन-कौन सी सख्सियत इसमें फंस चुकी है, आइए बताते हैं.

कुणाल कामरा

कॉमेडियन कुणाल कामरा इससे पहले भी वियवादों का शिकार हो चुके हैं. उन्होंने साल 2020 में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह फ्लाइट में जाने-माने जर्नलिस्ट अरनब गोस्वामी से कुछ सवाल करते नजर आए थे. उनकी इस हरकत की वजह से कई एयरलाइन्स ने उन्हें बैन कर दिया था.

समय रैना

कॉमेडियन समय रैना और यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पिछले दिनों ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में माता-पिता पर अश्लील कमेंट करने की वजह से विवादों में घिर गए थे. उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने समन भी था. इसके अलावा समय रैना को अपने यूट्यूब शो के सारे एपिसोड भी हटाने पड़ गए थे.

मुनव्वर फारूकी

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का विवादों से पुराना नाता है. उन्होंने साल 2021 में इंदौर में उन्होंने एक शो किया था, जिसके दौरान उनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था. इस मामले में उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था और वह 37 दिनों तक जेल भी गए थे.

तन्मय भट्ट

कॉमेडियन तन्मय भट्ट साल 2016 में सुर्खियों में छाए थे क्योंकि उन्होंने एक स्नैपचैट वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की नकल फ़िल्टर की मदद से उतारने की कोशिश की थी. इस वीडियो के वायरल होते ही हंगामा मच गया था कि उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम का मजाक उड़ाया है. हालांकि, आलोचनाओं का सामना करने के बाद तन्मय भट्ट ने माफी मांगी ली थी.

कपिल शर्मा

मशहूर कॉमेडियन साल 2016 में सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को लेकर सेक्सिस्ट कमेंट करने की वजह से विवादों में घिर गए थे. इसके बाद, कॉमेडियन और उनके दोस्त और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के बीच पब्लिक प्लेस पर लड़ाई भी देखने को मिली थी, जिसकी वजह से कपिल के करियर पर बुरा प्रभाव भी पड़ा था.

यह भी पढ़े: Sikandar Movie: क्यों मस्ट वॉच है सलमान खान की ‘सिकंदर’? 5 कारण आपको टिकट खरीदने पर करेंगे मजबूर

Previous article Bihar Assembly : राजद विधायक के टोका-टोकी से नाराज हुए बिजेंद्र यादव, स्पीकर से कह दी ये बात
Next article अंसारी भाइयों को उतारी थी मौत के घाट, बिहार में छह साल बाद कुख्यात महिला नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel