[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kuberaa में धनुष संग काम करने पर रश्मिका मंदाना का रिएक्शन, बोलीं- एक बेहतरीन इंसान…

Kuberaa में धनुष संग काम करने पर रश्मिका मंदाना का रिएक्शन, बोलीं- एक बेहतरीन इंसान…

0
Kuberaa में धनुष संग काम करने पर रश्मिका मंदाना का रिएक्शन, बोलीं- एक बेहतरीन इंसान…
Rashmika Mandanna on working with Dhanush in Kuberaa

Kuberaa: रश्मिका मंदाना और धनुष स्टारर फिल्म ‘कुबेर’ दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. लेकिन इस बीच, रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने धनुष के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व की तारीफ की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा इस पोस्ट में…

‘आप एक बेहतरीन इंसान हैं’

रश्मिका ने धनुष के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर करते हुए लिखा, “भले ही मैंने आपके साथ पूरी फिल्म (कुबेर) की हो लेकिन मेरे पास आपकी यही एक फोटो है. यह पोस्ट में आपकी तारीफ में कर रही हूं. आप एक बेहतरीन इंसान हैं. हर दिन बहुत मेहनत करते हैं. आप जो कुछ भी करते हैं, वह बेहतरीन है.”

रश्मिका मंदाना ने आगे लिखा, ‘आप सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि हर शख्स के लिए बहुत काइंड रहे हैं. आप हर किसी से बहुत प्यार से बात करते हैं. मैं हमेशा याद रखूंगी कि आपने मुझे सेट पर कितने लड्डू खिलाए. मेरी किस तरह से तमिल डायलॉग बोलने में मदद की. जब आपको मेरा कोई सीन करने का तरीका पसंद आता था और आप कहते थे, ‘यह बढ़िया था.’ ये आपके लिए छोटी-छोटी बातें हो सकती हैं लेकिन ये वाकई बहुत बड़ी बातें हैं, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी. आपको फ्यूचर के लिए बहुत सारी बेस्ट विशेज.’

‘कुबेर’ की कहानी और कलेक्शन रिपोर्ट

‘कुबेर’ एक सामाजिक थ्रिलर है जिसमें एक भिखारी और एक CBI अधिकारी की जिंदगियां आपस में उलझती हैं. फिल्म को शेखर कमुला ने डायरेक्ट किया है और इसमें रश्मिका मंदाना के साथ नागार्जुन, जिम सर्भ और दिलीप ताहिल जैसे कलाकार भी हैं.

फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 55.10 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है.

रश्मिका का अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह साउथ की रोमांटिक फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में भी दिखाई देंगी, जिसमें विजय देवरकोंडा उनके को-स्टार होंगे.

यह  भी पढ़े: Son of Sardaar 2: अजय देवगन की फिल्म से क्यों हट गईं सोनाक्षी सिन्हा? बोलीं- फिल्म की कहानी…

Previous article वंदे भारत में सीट विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक राजीव सिंह पर गिरी गाज, नोटिस तलब, देखें वीडियो
Next article Nitin Gadkari : अगर काम पूरा नहीं होता है तो ‘ब्रेकिंग न्यूज’ चला दें, मीडिया वालों से बोले नितिन गडकरी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel