[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kuberaa Box Office Collection Day 5: सुपरस्टार धनुष स्टारर ‘कुबेर’ हिट या फ्लॉप, 5वें दिन की कमाई ने खोले पत्ते

Kuberaa Box Office Collection Day 5: सुपरस्टार धनुष स्टारर ‘कुबेर’ हिट या फ्लॉप, 5वें दिन की कमाई ने खोले पत्ते

0
Kuberaa Box Office Collection Day 5: सुपरस्टार धनुष स्टारर ‘कुबेर’ हिट या फ्लॉप, 5वें दिन की कमाई ने खोले पत्ते
Kuberaa Box Office Collection Day

Kuberaa Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार धनुष की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फिल्म ‘कुबेर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है. फिल्म की कहानी, निर्देशन और खासकर धनुष की परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं. ऐसे में अब इसे रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं और फिल्म ने अबतक कितनी कमाई की, आइए बताते हैं.

5वें दिन की कमाई ने छुआ नया मुकाम

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कुबेर’ ने पहले दिन 14.75 करोड़, दूसरे दिन 16.5 करोड़ और तीसरे दिन 17.35 करोड़ कमाए. वहीं, चौथे दिन फिल्म का कारोबार 6.74 करोड़ रहा. अब sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के पांचवे दिन शुरूआती कमाई 0.01 करोड़ (सुबह के अनुमान) की हुई है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 55.35 करोड़ तक पहुंच चुका है. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है.

धनुष की परफॉर्मेंस पर चिरंजीवी का बड़ा बयान

फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए हाल ही में एक भव्य इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी भी शामिल हुए. उन्होंने धनुष की तारीफ करते हुए कहा, “धनुष ने ‘देवा’ का जो किरदार निभाया, वो दिल को छू गया. ये रोल कोई और कर ही नहीं सकता. अगर इन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला, तो फिर ऐसे अवॉर्ड्स का क्या मतलब?”

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

‘कुबेर’ एक सामाजिक थ्रिलर है जो एक भिखारी और एक CBI अफसर की जिंदगी को आपस में जोड़ती है. फिल्म में धनुष ने एक भिखारी का किरदार निभाया है. वहीं, नागार्जुन अक्किनेनी एक CBI ऑफिसर के रूप में और रश्मिका मंदाना अहम रोल में हैं. जबकि, जिम सर्भ और दलीप ताहिल की मौजूदगी फिल्म में और मजबूती लाती है. फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है और इसे श्री वेंकटेश्वर सिनेमा के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.

अगर फिल्म आने वाले वीकडेज में अपनी पकड़ बनाए रखती है, तो ‘कुबेर’ धनुष के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: सितारे जमीन पर ने लूटी बादशाहत, तो हाउसफुल 5-कुबेर की हालत पंचर, ठग लाइफ की भी सांसे फूली

Previous article Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका! जानिए आज के ताजा बाजार भाव
Next article Delhi Govt : लाइसेंस जारी  करने को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया बड़ा फैसला
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel