[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment मामी सुनीता को देखते ही सब कुछ छोड़ पैरों में गिर पड़े Krushna Abhishek, देखें ये इमोशनल पल

मामी सुनीता को देखते ही सब कुछ छोड़ पैरों में गिर पड़े Krushna Abhishek, देखें ये इमोशनल पल

0
मामी सुनीता को देखते ही सब कुछ छोड़ पैरों में गिर पड़े Krushna Abhishek, देखें ये इमोशनल पल
लाफ्टर शेफ्स प्रोमो, फोटो- इंस्टाग्राम

Laughter Chefs Promo: पिछले कई सालों से एक-दूसरे का चेहरा न देखने वाले कृष्णा अभिषेक और उनकी मामी सुनीता आहूजा (गोविंदा की पत्नी) के बीच आखिरकार सब कुछ ठीक हो गया है. हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ के नए प्रोमो में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया. सालों की कड़वाहट को एक पल में भुलाकर कृष्णा ने अपनी मामी का जिस तरह स्वागत किया, उसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है. आइए जानते हैं उस पल के बारे में सबकुछ.

पहले यहां देखें प्रोमो-

मामी को देख पैरों में गिर पड़े कृष्णा

शो के नए प्रोमो में दिख रहा है कि कृष्णा अपनी पत्नी कश्मीरा के साथ कुकिंग कर रहे थे. तभी अचानक मामी सुनीता आहूजा ने जोर से कृष्णा का नाम पुकारा. अपनी मामी की आवाज सुनते ही कृष्णा एकदम हैरान रह गए. उन्होंने एक पल की भी देरी नहीं की, हाथ में जो काम था उसे वैसे ही छोड़ा और भागकर मामी के पास पहुंच गए. कृष्णा तुरंत मामी के पैरों में गिर पड़े और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

यह पल इतना इमोशनल था कि कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी खुद को रोक नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

सुनीता आहूजा: “14 साल का वनवास खत्म हो गया है”

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा और उनकी मामी सुनीता आहूजा सेट के बाहर पैपराजी से बातचीत करते नजर आए. मीडिया के कैमरों के सामने सुनीता जी ने मुस्कुराते हुए बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा, “आज 14 साल के बाद हमारा वनवास खत्म हुआ है.” यह सुनते ही कृष्णा जोर-जोर से हंसने लगे, वहीं कश्मीरा ने चुटकी लेते हुए कहा, “अब किसी और का वनवास शुरू होगा.” इस पर सुनीता जी ने हंसते हुए तड़का लगाया और कहा, “अब किस-किस की जलेगी, ये तो भगवान ही जाने.”

बता दें कि इस झगड़े के खत्म होने की शुरुआत तब हुई जब हाल ही में गोविंदा को पैर में गोली लग गई थी. उस मुश्किल वक्त में कृष्णा और कश्मीरा पुरानी बातें भूलकर अस्पताल पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: क्या दोबारा दुल्हन बनने वाली हैं Jennifer Winget? एक्ट्रेस के एक कमेंट ने मचाई हलचल, जानें क्या है सच

Previous article करौं में 51 कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा
Next article East singhbhum swimming : पूर्वी सिंहभूम तैराकी संघ की नयी कमेटी गठित
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel