[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Laughter Chefs के सेट पर 10 साल बाद मामी से मिले Krushna Abhishek, इमोशनल होकर बोले- आइस ब्रेक हुई है

Laughter Chefs के सेट पर 10 साल बाद मामी से मिले Krushna Abhishek, इमोशनल होकर बोले- आइस ब्रेक हुई है

0
Laughter Chefs के सेट पर 10 साल बाद मामी से मिले Krushna Abhishek, इमोशनल होकर बोले- आइस ब्रेक हुई है
लाफ्टर शेफ्स के दौरान कृष्णा अभिषेक, सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह, फोटो- इंस्टाग्राम

Krushna Abhishek ने हाल ही में बताया कि कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर उनके साथ एक ऐसा पल हुआ, जिसकी उन्होंने बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी. दरअसल, उनकी मामी सुनीता आहूजा अचानक गेस्ट बनकर पहुंचीं. करीब 10 साल बाद हुई इस मुलाकात ने माहौल को तुरंत इमोशनल बना दिया. आइए बताते हैं कि इस खास पल को लेकर कृष्णा ने क्या-क्या कहा.

यहां देखें उनका रीयूनियन वीडियो-

सुनीता आहूजा के आने का किसी को नहीं था पता

कृष्णा ने बताया कि इस सरप्राइज के बारे में उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं था. क्रिएटिव टीम और चैनल ने इसे पूरी तरह सीक्रेट रखा था. मुझे नहीं पता था कि सुनीता जी आने वाली हैं. यहां तक कि कश्मीरा को भी इसकी जानकारी नहीं थी. भारती, जो शो की होस्ट हैं, उन्हें भी तब तक पता नहीं चला, जब तक इसकी अनाउंसमेंट नहीं हुई.”

क्यों था यह पल इतना खास?

कृष्णा ने आगे कहा, “यह सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज था और साथ ही बहुत ही इमोशनल पल भी, क्योंकि इतने लंबे समय बाद हम अपनी मामी से मिल रहे थे. कश्मीरा के लिए यह पल और भी ज्यादा यादगार था, क्योंकि जहां मैंने मामी को एक-दो बार इवेंट्स में देख लिया था, वहीं कश्मीरा की उनसे पिछले 10 सालों में कभी मुलाकात ही नहीं हुई थी. इसलिए यह हमारे लिए जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे. सच में, बहुत अच्छा लगा.”

कृष्णा अभिषेक: “आइस ब्रेक हुई है”

कृष्णा ने इस रीयूनियन को लेकर कहा, “सुनीता मामी ने मुझे बच्चे की तरह पाला है, बड़ा किया है. मैं करीब 8 साल तक उनके घर रहा हूं. हमारा जॉइंट परिवार था. कल हमने बहुत बातें कीं और लगा कि अब आइस ब्रेक हो गई है. जो बातें घर के अंदर होनी चाहिए थीं, वो चैनल ने स्टेज पर करवा दीं.”

यह भी पढ़ें: Sunita Ahuja ने कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक को गले लगाकर किया 10 साल का वनवास खत्म, VIDEO

Previous article SRH को झटका, स्टार पेसर डेविड पेन IPL 2026 से बाहर
Next article पाकुड़ की स्वास्तिका ने माय भारत बजट क्वेस्ट में बिखेरा जलवा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel