[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘मानसिक अस्पताल’ से लेकर ‘किशोर से सावधान’ तक… किशोर कुमार के अनोखे नेमप्लेट्स के किस्से जान हैरान रह जाएंगे

‘मानसिक अस्पताल’ से लेकर ‘किशोर से सावधान’ तक… किशोर कुमार के अनोखे नेमप्लेट्स के किस्से जान हैरान रह जाएंगे

0
‘मानसिक अस्पताल’ से लेकर ‘किशोर से सावधान’ तक… किशोर कुमार के अनोखे नेमप्लेट्स के किस्से जान हैरान रह जाएंगे

Kishore Kumar इंडस्ट्री के हरफनमौला कलाकार थे, जिसने अपने अभिनय और आवाज के दम पर दुनिया में लोहा मनवाया है. उन्होंने अपनी आवाज में 25 हजार से अधिक गाने हिंदी सहित कई भाषाओं में गाए हैं. आज इसी महान गायक की 95वीं जयंती है. इस मौके पर आज आपको उनके अन्होखे नेमप्लेट्स के किस्से के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुनकर आप दंग रह जायेंगे.

दूध जलेबी के शौकीन थे किशोर कुमार

किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में एक गांगुली परिवार में हुआ था. उनका असली नाम आभास कुमार है. आभास उर्फ किशोर कुमार को अपने शहर खंडवा से बहुत लगाव था. इतना कि वह जहां भी जाते थे अपनी पहचान किशोर कुमार खंडवे वाले से देते थे. वह जितना इस जगह को पसंद करते थे, उससे कई ज्यादा वह यहां की लाला जलेबी वाले की दूध-जलेबी को पसंद करते थे. यही वजह है कि जितना प्यार उन्होंने अपने शहर को लिया उतना ही प्यार उनका शहर उनसे करता है और हर साल इस दिन को गौरव दिवस के रूप में मनाते हैं.

Also Read Kishore Kumar का कौन सा गाना सचिन तेंदुलकर का है फेवरेट, महान क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा, देखें VIDEO

Also Read Kishore Kumar Birth Anniversary: जब किशोर कुमार ने गाया था लता मंगेशकर के हिस्से का गाना, बड़ा रोचक है किस्सा

किशोर कुमार के गाने

किशोर कुमार ने साल 1946 की फिल्म शिखरी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. हालांकि, वह एक्टिंग से ज्यादा गायकी में दिलचस्पी रखते थे. उन्होंने इंडस्ट्री को 1500 से अधिक एवरग्रीन गाने दिए हैं, जिन्हें सुनकर आज भी दर्शकों को सुकून मिलता है. इसमें मेरे सपनो की रानी, ओ मेरे दिल के चैन, रूप तेरा मस्ताना समेत कई गाने शामिल हैं. साल 1970 में उन्हें रूप तेरा मस्ताना गाने के लिए अपना फिल्मफेयर अवार्ड मिला था.

किशोर कुमार के विचित्र नेमप्लेट्स

किशोर कुमार बहुत ही अलग और बिंदास मिजाज के व्यक्ति थे. उन्होंने अपने खंडवा वाले घर के नेमप्लेट पर मानसिक अस्पताल लिखवाया था. वहीं, अपने मुंबई वाले घर के बाहर उन्होंने किशोर से सावधान नाम का नेमप्लेट लगवाया था. इसके अलावा उनके बारे में एक और बात थी, जिसकी वजह से लोग उनके साथ काम करने से पहले दस बार सोचते थे. दरअसल, किशोर कुमार ने बिना फीस के कोई भी गाना नहीं गया. यहां तक कि वह अपने हर गाने से पहले एडवांस पेमेंट ले लेते थे. अगर उन्हें आधी पेमेंट मिलती तो वह काम भी अधूरा छोड़ देते थे. किशोर कुमार अपने समय पर सबसे ज्यादा पेमेंट लेने वाले गायक थे.

किशोर कुमार ने चार शादियां की

किशोर कुमार के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपनी जिंदगी में 4 चार शादियां की. पहली रूमा गुहा, दूसरी मधुबाला, तीसरी योगिता बाली और चौथी लीना चंदावरकर थीं. इन्होंने मधुबाला से शादी के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और अपना नाम किशोर से करीम अब्दुल रख लिया था. वहीं, उनकी बीवी लीना उनसे 21 साल छोटी थीं.

किशोर के समाधि पर दूध जलेबी चढ़ाई जाती है

किशोर कुमार रिटायरमेंट के बाद अपने शहर खंडवा रहना चाहते थे लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था. 13 अक्टूबर 1987 को उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. इसके बाद उनकी समाधि उन्हीं के शहर में बनवाई गई. आज के समय में उनके प्रशंसक अपने पसंदीदा कलाकार की पसंद दूध जलेबी को उनके समाधि पर चढ़ाते हैं.

Entertainment Trending Videos

Previous article Bihar Weather: बिहार में ये दो दिन पड़ेगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने बताया कबतक मानसून सक्रिय रहेगा…
Next article Friendship Day 2024: बॉलीवुड की ये 5 फिल्में सेट करती हैं, असली ‘फ्रेंडशिप गोल्स’
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel