[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Khatron Ke Khiladi Season 15 में ओरी होंगे पहले कंफर्म कंटेस्टेंट? ये चेहरे भी आ सकते हैं नजर

Khatron Ke Khiladi Season 15 में ओरी होंगे पहले कंफर्म कंटेस्टेंट? ये चेहरे भी आ सकते हैं नजर

0
Khatron Ke Khiladi Season 15 में ओरी होंगे पहले कंफर्म कंटेस्टेंट? ये चेहरे भी आ सकते हैं नजर
फ्रेम में ओर्री, फोटो- इंस्टाग्राम

Khatron Ke Khiladi Season 15: खतरों और रोमांच से भरपूर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सीजन 15 जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है और इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. अपने खतरनाक स्टंट्स और दिलचस्प टास्क्स के लिए मशहूर यह शो हर बार दर्शकों को बांधे रखता है. फरवरी में मेकर्स ने नए सीजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी थी, जिसके बाद से लगातार इससे जुड़ी नई-नई अपडेट्स सामने आ रही हैं. इसी बीच ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी का नाम शो में शामिल होने को लेकर तेजी से चर्चा में है.

ऐसे में अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या ओरी सच में शो का हिस्सा बनेंगे और उनके अलावा इस बार कौन-कौन से सेलेब्स खतरों से खेलते नजर आएंगे.

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में ओरी की एंट्री कन्फर्म?

ओरी एक फेमस इंटरनेट सेलिब्रिटी हैं. वे अक्सर बड़े-बड़े स्टार्स के साथ नजर आते हैं, इसलिए लोग उन्हें “बॉलीवुड का BFF” भी कहते हैं. ओरी खुद को ‘लिवर’ बताते हैं, यानी वह जिंदगी को अपने तरीके से जीते हैं और खुद पर काम करते रहते हैं.

इंडिया फोरम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओरी को इस सीजन का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पहले भी आ चुके हैं टीवी पर

ओरी पहले ‘बिग बॉस 17’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ चुके हैं. इन शोज से उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ी है.

कौन-कौन से स्टार्स नजर आ सकते हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीजन में कई और नाम भी सामने आए हैं जैसे एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, दिग्विजय सिंह राठी, ईशा सिंह और भाविका शर्मा. लेकिन अभी इन सभी की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.

शो कब आएगा?

Siasat.com की रिपोर्ट के अनुसार, शो की शूटिंग मई 2026 से शुरू हो सकती है और यह जून या जुलाई में टीवी पर आ सकता है. हालांकि अभी इसकी डेट पक्की नहीं बताई गई है.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शूटिंग से पहले कंटेस्टेंट्स को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट, ये नाम हैं चर्चा में

Previous article 12वीं के बाद रियल एस्टेट में करियर कैसे बनाएं? जानें टॉप कोर्सेज और जॉब के मौके
Next article पतरातू-कटिया बस्ती में एक महीने में ही उखड़ी नई सड़क, दोषियों पर कार्रवाई की मांग 
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel