[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Khatron Ke Khiladi 15 Elimination: रोहित शेट्टी के शो से एलिमिनेट हुईं जैस्मीन भसीन? रोते हुए फोटो शेयर कर बोलीं- एक और सफर खत्म हो गया

Khatron Ke Khiladi 15 Elimination: रोहित शेट्टी के शो से एलिमिनेट हुईं जैस्मीन भसीन? रोते हुए फोटो शेयर कर बोलीं- एक और सफर खत्म हो गया

0
Khatron Ke Khiladi 15 Elimination: रोहित शेट्टी के शो से एलिमिनेट हुईं जैस्मीन भसीन? रोते हुए फोटो शेयर कर बोलीं- एक और सफर खत्म हो गया
खतरों के खिलाड़ी 15 जैस्मिन भसीन एलिमिनेशन, फोटो- इंस्टाग्राम

Khatron Ke Khiladi 15 Elimination: टीवी का सबसे मशहूर और खतरनाक स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही शुरू होने वाला है. इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन शहर में चल रही है. शो के ऑनएयर होने से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन इस शो से बाहर हो गई हैं. इसी बीच जैस्मीन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिससे फैंस को लग रहा है कि उनका सफर इस शो में खत्म हो गया है.

Khatron Ke Khiladi 15 Jasmin Bhasin Elimination: जैस्मीन भसीन ने पोस्ट में क्या लिखा?

जैस्मीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के बाकी खिलाड़ियों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में वह बीच (समुद्र किनारे) पर हंसती दिख रही हैं, तो एक तस्वीर में वह काफी थकी हुई और रोती हुई नजर आ रही हैं. जैस्मीन ने फोटो के साथ लिखा, “आज एक और सफर खत्म हो गया. मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि मुझे नए अनुभव मिले और इतने अच्छे लोगों के साथ यादें बनाने का मौका मिला. आप सबने इसे बहुत खास बना दिया.” इस पोस्ट पर ओरी, अविका गौर और करण वाही जैसे बाकी कलाकारों ने भी कमेंट करके लिखा कि वे जैस्मीन को बहुत मिस करेंगे.

Image 1005
Khatron ke khiladi 15 elimination: रोहित शेट्टी के शो से एलिमिनेट हुईं जैस्मीन भसीन? रोते हुए फोटो शेयर कर बोलीं- एक और सफर खत्म हो गया 3

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 Worldwide Box Office: ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, सिर्फ दो दिन में कूट डाले 50 करोड़ से ज्यादा

Khatron Ke Khiladi 15 Finalist: शो को मिल गए हैं अपने दो फाइनलिस्ट

India Forums के रिपोर्ट्स की मानें तो शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को अपने टॉप 2 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार फाइनल मुकाबले में करण वाही और फरहाना भट्ट पहुंच चुके हैं. इन दोनों ने एक मुश्किल टास्क में अविनाश मिश्रा को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है.

Khatron Ke Khiladi 15 Start and Contestants: कब शुरू होगा शो और कौन-कौन है शामिल?

रोहित शेट्टी का यह धमाकेदार शो जून 2026 में टीवी पर शुरू होने जा रहा है. इस बार शो में गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा और ओरी जैसे नए चेहरों के साथ-साथ रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे पुराने खिलाड़ी भी दोबारा ट्रॉफी जीतने के लिए खतरों से खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Dhindora 2: भुवन बाम की ‘ढिंडोरा 2’ की शूटिंग शुरू, इस बार अकेले ही निभाएंगे 9-10 धांसू रोल

Previous article किसान की बेटी ने रचा इतिहास, बीपीएससी में आई 8वीं रैंक, BDO से अब बनेंगी SDM
Next article बेगूसराय: कांति कुमारी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे, डीवाईएफआई व एसएफआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel