[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ट्रक के सामने बांधी गई लड़की, हर तरफ आग, खतरों के खिलाड़ी 15 का पहला टीजर आउट

ट्रक के सामने बांधी गई लड़की, हर तरफ आग, खतरों के खिलाड़ी 15 का पहला टीजर आउट

0
ट्रक के सामने बांधी गई लड़की, हर तरफ आग, खतरों के खिलाड़ी 15 का पहला टीजर आउट
खतरों के खिलाड़ी 15 का टीजर, फोटो- इंस्टाग्राम

Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स टीवी ने अपने पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का पहला टीजर जारी कर दिया है. चैनल ने यह टीजर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा गया- “ कमिंग सून ”. टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है. वीडियो में एक महिला को एक बड़े ट्रक के सामने बांधा हुआ दिखाया गया है. चारों तरफ आग, धूल और रेगिस्तान जैसा माहौल नजर आता है, जो खतरे और सस्पेंस को और बढ़ा देता है.

AI से तैयार किया गया टीजर

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के टीजर में एक डिस्क्लेमर भी दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि यह एआई से जनरेट किया गया क्रिएटिव वीडियो है और इसे दोहराने की कोशिश न करें. इस बार मेकर्स ने किसी कंटेस्टेंट या होस्ट को नहीं दिखाया. टीजर पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, अचानक से प्रोमो आ गया. एक यूजर ने लिखा, एक ऑडियंस के तौर पर अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को शो में देखना चाहेंगे. दोनों निडर है और टास्क के लिए तैयार हैं. एक यूजर ने लिखा, पार्थ समथान को देखना चाहता हूं. कुछ यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में बशीर अली का नाम लिखा.

Image 46
ट्रक के सामने बांधी गई लड़की, हर तरफ आग, खतरों के खिलाड़ी 15 का पहला टीजर आउट 3

रोहित शेट्टी ने पहले ही कर दिया था ऐलान

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ऑफिशियल घोषणा रोहित शेट्टी ने पहले ही बिग बॉस 19 के दौरान कर दी थी. इसके बाद से ही शो के लॉन्च डेट और कंटेस्टेंट्स को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह शो जनवरी 2026 में ऑन एयर हो सकता है, हालांकि अभी तक चैनल की ओर से तारीख कन्फर्म नहीं की गई है.

इन नामों पर चर्चा तेज

शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक,गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, ओरी, मनीषा रानी, एल्विश यादव, चुम दरांग, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन और अविनाश मिश्रा के शो में भाग लेने की चर्चा हो रही है. फिलहाल इनमें से किसी के नाम पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर बड़ा अपडेट, इन 7 सेलेब्स के नामों ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें

Previous article झारखंड में गठबंधन का फॉर्मूला फेल, निकाय चुनाव में बागी बिगाड़ रहे खेल
Next article ‘जेल भेजो या फांसी दो, पप्पू रुकेगा नहीं’; गिरफ्तारी के बाद सांसद ने किया पोस्ट
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel