[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर बड़ा अपडेट, इन 7 सेलेब्स के नामों ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर बड़ा अपडेट, इन 7 सेलेब्स के नामों ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें

0
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर बड़ा अपडेट, इन 7 सेलेब्स के नामों ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15, फोटो- इंस्टाग्राम

Khatron Ke Khiladi 15: एडवेंचर-बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का दर्शक दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. शो साल 2008 में सबसे पहले शुरू हुआ था. काफी समय से सीजन 14 को लेकर चर्चा हो रही है. बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी ने कंफर्म किया शो अगले साल यानी 2026 में वापस आएगा. इसे जानकर फैंस काफी खुश हो गए. अब सोशल मीडिया पर संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर चर्चा हो रही है, जिसमें गौरव खन्ना से लेकर एल्विश यादव का नाम शामिल है. हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार अभी बाकी है.

क्या ये सेलेब्स बनेंगे खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट?

  • फरहाना भट्ट
  • एल्विश यादव
  • गौरव खन्ना
  • बसीर अली
  • चुम दरंग
  • अभिषेक बजाज
  • दिग्विजय राठी

फरहाना भट्ट ने खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने पर कही ये बात

फरहाना भट्ट ने ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में कहा, “हां, बिल्कुल मैं खतरों के खिलाड़ी करना चाहूंगी. रोहित शेट्टी सर ने मुझसे वीकेंड का वार के दौरान पूछा था और मैं बहुत एक्साइटेड थी, मैंने हां कह दिया. खतरों के खिलाड़ी मेरे लिए ही बना है.”

क्या बिग बॉस 19 विनर बनेंगे इसका हिस्सा?

गौरव खन्ना के नाम पर सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. गौरव ने हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की ट्राफी अपने नाम की थी. उससे पहले उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो जीता था. अनुपमा फेम एक्टर के फैंस अब उन्हें रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलते देखना चाहते हैं. अब देखना है कि इसका हिस्सा वह बनते हैं या नहीं.

खतरों के खिलाड़ी 14 के कौन थे विनर?

पिछला सीजन खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग केप टाउन और रोमानिया में हुई थी. पिछले सीजन करणवीर मेहरा ने ट्राफी अपने नाम की थी. अब फैंस सीजन 15 के शूटिंग लोकेशन और कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के लिए बेताब है.

यह भी पढेंDhurandhar 2: रणवीर सिंह के ऑन स्क्रीन ससुर ने ‘धुरंधर 2’ की कहानी को लेकर दिया हिंट, कहा- रहमान डकैत के विरोध के बाद भी हमजा शिखर पर पहुंच गया

Previous article Handmade Christmas Gift Ideas: क्रिसमस पर अपनों को दें ये हैंडमेड गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश 
Next article मैं भी सिस्टम में रह चुका हूं… गंभीर और सूर्यकुमार को लेकर ये क्या बोल गए संजू सैमसन, देखें Video
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel