[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Khatron Ke Khiladi 15 में होगी Bigg Boss स्टार्स की एंट्री, सामने आए 3 बड़े नाम

Khatron Ke Khiladi 15 में होगी Bigg Boss स्टार्स की एंट्री, सामने आए 3 बड़े नाम

0
Khatron Ke Khiladi 15 में होगी Bigg Boss स्टार्स की एंट्री, सामने आए 3 बड़े नाम

Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स टीवी का स्टंट और एडवेंचर से भरपूर पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 15वें सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. पिछले साल शो के ऑन-एयर न होने से फैंस जरूर निराश हुए थे, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. एक बार फिर रोहित शेट्टी सितारों से खतरनाक स्टंट करवाते नजर आएंगे. इस बार का सीजन पहले से ज्यादा बड़ा और रोमांचक होने वाला है. इसी बीच शो के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है, जिसमें ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुके तीन स्टार्स के नाम सामने आए हैं. आइए जानते हैं ये कौन हैं.

कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर?

The Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार ‘बिग बॉस’ के कई चर्चित और फेवरेट चेहरे शो का हिस्सा बन सकते हैं. बताया जा रहा है कि अंकित गुप्ता (बिग बॉस 16), ईशा मालवीय (बिग बॉस 17) और फरहाना भट्ट (बिग बॉस 19) से मेकर्स की बातचीत चल रही है और इनके नाम लगभग फाइनल माने जा रहे हैं. इन सितारों ने ‘बिग बॉस’ में अपनी मजबूत पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीता था और अब ये खतरनाक स्टंट्स का सामना करते नजर आ सकते हैं.

इनके अलावा अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना जैसे नाम भी चर्चा में हैं, जिससे इस सीजन को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

कहां और कब होगी शूटिंग?

शो की शूटिंग हमेशा की तरह विदेश की खूबसूरत और खतरनाक लोकेशन पर होगी. इस बार भी टीम साउथ अफ्रीका के केप टाउन जाने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि सभी खिलाड़ी मई 2026 के आखिरी हफ्ते में केप टाउन के लिए रवाना हो जाएंगे और जून से शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी.

शो क्यों बंद था और वापसी कैसे हुई?

पिछले साल चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ दिक्कतों की वजह से शो ऑन-एयर नहीं हो सका था. लेकिन रोहित शेट्टी ने ‘बिग बॉस 19’ के दौरान खुद आकर यह गुड न्यूज दी थी कि शो अगले साल जरूर लौटेगा. उन्होंने वादा किया था कि वह दर्शकों की नाराजगी दूर करेंगे और एक धमाकेदार सीजन लेकर आएंगे. और ऐसा ही हुआ, मेकर्स ने फरवरी 2026 में एक AI प्रोमो जरिए शो की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी.

अब फैंस बस जून का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने पसंदीदा कलाकारों को खतरों से खेलते देख सकें.

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 9: करण जौहर ने कन्फर्म की ‘कॉफी विद करण’ की वापसी, दिवाली पर खुलेंगे स्टार्स के राज

Previous article गुवा में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का दौरा, रोजगार और समस्याओं पर हुई चर्चा
Next article Katihar पेड़ की टहनी काटने के दौरान मजदूर की गिरने से मौत
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel