[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Shahrukh Khan के करीबी फिल्म प्रोड्यूसर Karim Morani दूसरी बार भी निकले Corona Positive

Shahrukh Khan के करीबी फिल्म प्रोड्यूसर Karim Morani दूसरी बार भी निकले Corona Positive

0
Shahrukh Khan के करीबी फिल्म प्रोड्यूसर Karim Morani दूसरी बार भी निकले Corona Positive

फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी (Karim Morani) की दोनों बेटियां शजा और जोआ मोरानी कोरोना से जंग जीत चुकी है. दोनों अपने घर वापस लौट आई है. लेकिन उनके पिता करीम मोरानी दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिसके वजह से उनका परिवार उनके लिए फ्रिकमंद और परेशान है.

Also Read: Coronavirus : घर लौटने के बाद भावुक हुईं Shaza Morani, बोलीं- पूरी तरह थक गई हूं लेकिन सो नहीं सकती…

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अुनसार, फिलहाल मुंबई के एक प्राईवेट अस्पताल में उनका इ किया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं. लेकिन अभी उनकी हालत पर पूरी स्थिति ठीक से किसी को नहीं पता है.

रिपोर्ट ने करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि पहली बार जब बेटी के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी तो परिवार के सभी लोगों का टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी छोटी बेटी और करीम दोनों पॉजिटिव पाये गये. इन सभी को जुहू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों बेटियां ठीक होकर वापस आ गई वहीं करीम को अभी अस्पताल में रहना पड़ेगा. क्योंकि करीम का दूसरा टेस्ट दुर्भाग्य से, पॉजिटिव है.

फिलहाल उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की जा रही है. शजा और जोआ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीएमसी ने उनके पूरे घर को सील किया था और 9 लोगों के पूरे परिवार को क्वारंटाइन किया गया था.

बता दें कि शाजा मोरानी की COVID-19 रिपोर्ट के नकारात्मक आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. मार्च के पहले सप्ताह में श्रीलंका से वापस लौटी शाजा में कोरोना का लक्षण नहीं दिखा था. लेकिन सात अप्रैल को नानावटी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उनमें इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई.

जिसके बाद शाजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा किया जिसमें उन्‍होंने इंसानों के मानवीय पक्ष को धन्यवाद दिया. उन्‍होंने लिखा,’ मैं हमारी मानव जाति के गलत तरीकों से बहुत प्रभावित रही हूं, लेकिन कभी-कभी मेरे सामने ऐसे लोगों आते हैं जो मेरे विश्वास और मजबूती प्रदान करते हैं. 20वें दिन के क्‍वारांटीन में सुबह 3 बजे…(नानावती अस्‍पताल में पूर्ण क्‍वारांटीन का चौथा दिन) मेरी कमरे की बत्तियाँ बंद हैं और मैं पूरी तरह से थक गयी हूं. मेरे दिमाग में कई बातें चल रही है. लेकिन मैं सो नहीं सकती. मेरे चेहरे पर मुस्कान है और मैंने इसे लिखने के लिए प्रेरित महसूस किया.”

Previous article Jur Sital 2020 : मिथिला का परंपरागत त्योहार जूड़ शीतल आज, जानें किन कारणों से मनाया जाता है यह पर्व और क्या है इसका महत्व
Next article Coronavirus: शाहरुख खान ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍‍थ्‍य मंत्री ने कहा शुक्रिया
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel