[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Karan Wahi ने छोड़ दी एक्टिंग और बन गए साधु? एक्टर ने अफवाह फैलाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Karan Wahi ने छोड़ दी एक्टिंग और बन गए साधु? एक्टर ने अफवाह फैलाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

0
Karan Wahi ने छोड़ दी एक्टिंग और बन गए साधु? एक्टर ने अफवाह फैलाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब
करण वाही, फोटो- इंस्टाग्राम

टीवी के हैंडसम एक्टर करण वाही इन दिनों सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह कोई नया शो नहीं, बल्कि उनके एक्टिंग छोड़ने की खबर है. चलिए जानते हैं कि आखिर यह बात शुरू कहां से हुई और इसकी सच्चाई क्या है.

कैसे फैली एक्टिंग छोड़ने की अफवाह?

हाल ही में करण वाही ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के बारे में बहुत सारी बातें की थीं. इस इंटरव्यू की एक छोटी सी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कुछ लोगों ने यह दावा करना शुरू कर दिया कि करन अब एक्टिंग की दुनिया छोड़कर पूरी तरह साधु-संतों वाली जिंदगी जीने जा रहे हैं. फैंस यह सुनकर परेशान हो गए कि उनके पसंदीदा एक्टर अब पर्दे पर नजर नहीं आएंगे.

करण वाही: “सिर्फ व्यूज पाने के लिए झूठ मत फैलाइए”

जब यह झूठ हद से ज्यादा बढ़ने लगा, तो करण वाही ने खुद चुप्पी तोड़ी. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस अफवाह का स्क्रीनशॉट शेयर किया और नाराजगी जाहिर की. करण ने साफ कहा, “आध्यात्मिक होने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मैं अपना काम छोड़ दूं. सिर्फ व्यूज पाने के लिए झूठ मत फैलाइए.” उन्होंने गुजारिश की कि इस तरह की गलत खबरें न फैलाई जाएं, क्योंकि वो अभी भी एक्टिंग कर रहे हैं.

Image 290
Karan wahi ने छोड़ दी एक्टिंग और बन गए साधु?  एक्टर ने अफवाह फैलाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 4
Image 292
Karan wahi ने छोड़ दी एक्टिंग और बन गए साधु?  एक्टर ने अफवाह फैलाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 5

भक्ति और बदलाव की असली सच्चाई

करण ने पारस छाबड़ा को बताया कि पिछले कुछ समय में उनकी जिंदगी में बड़े बदलाव आए हैं. उन्होंने वृंदावन की तुलसी माला पहनना शुरू कर दिया है और पिछले 3 महीनों से वो पूरी तरह शाकाहारी बन गए हैं.

करण ने आगे बताया कि वो नीम करोली बाबा और प्रेमानंद महाराज की शिक्षाओं से बहुत प्रभावित हैं. अब वो रोजाना ‘नाम जप’ करते हैं जिससे उन्हें बहुत शांति मिलती है.

बीमारी की वो खौफनाक कहानी

इसी बातचीत में करण ने एक डरावना सच भी बताया. उन्होंने कहा कि वो एक गंभीर स्किन (चमड़ी) की बीमारी से जूझ रहे थे. उनका शरीर अंदर से इतना सूख गया था कि खुजली करने पर खून निकलने लगता था.

करण कहते हैं, “सुबह जब मैं सोकर उठता था, तो बेडशीट पर खून के धब्बे होते थे, जिसे देखकर मैं खुद डर जाता था.” इसी तकलीफ के बाद उन्होंने अपनी जीवनशैली बदली और अध्यात्म का रास्ता चुना, जिससे उन्हें ठीक होने में मदद मिली.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: क्या इस बार ‘सोरिका’ की जोड़ी करेगी स्टंट? सामने आई कंटेस्टेंट्स की नई लिस्ट

Previous article काली घाट पर खनन टीम से बदसलूकी, बालू लदा ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास
Next article निवर्तमान डीसी व एसपी समेत को दी गयी विदाई
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel