[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kantara 2 के सेट पर बड़ा हादसा, Rishab Shetty की नाव पलटी, 30 लोगों की जान बाल-बाल बची

Kantara 2 के सेट पर बड़ा हादसा, Rishab Shetty की नाव पलटी, 30 लोगों की जान बाल-बाल बची

0
Kantara 2 के सेट पर बड़ा हादसा, Rishab Shetty की नाव पलटी, 30 लोगों की जान बाल-बाल बची
Kantara 2 Set Accident

Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंतारा 2’ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह बेहद चौंकाने वाली है. फिल्म के सेट से लगातार दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे फैंस और फिल्म यूनिट में चिंता का माहौल है. इस बीच खबर है कि शूटिंग के दौरान ऋषभ शेट्टी समेत 30 लोग सवार नाव डूब गई. ऐसे में आगे क्या कुछ हुआ, आइए बताते हैं.

ऋषभ शेट्टी की डूबी नाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंतारा 2 की शूटिंग शिवमोगा जिले के मस्ती कट्टे क्षेत्र के मणि जलाशय में हो रही थी. उसी दौरान एक नाव में सवार ऋषभ शेट्टी समेत 30 लोग पानी में गिर गए. नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

हालांकि, राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लेकिन घटना के दौरान महंगा कैमरा उपकरण और अन्य शूटिंग गियर पानी में बह गया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

पहले भी हो चुकी है मौतें

एक वरिष्ठ क्रू मेंबर ने बताया, “पानी कम था, इसलिए सब बच निकले.हमें लगता है कि देव आत्माओं ने आशीर्वाद दिया.” बता दें कि यह पहली दुर्घटना नहीं है जो ‘कांतारा 2’ से जुड़ी हो. हाल ही में एक मिमिक्री आर्टिस्ट की सीने में दर्द के बाद मौत हो गई थी. इससे पहले, एक जूनियर आर्टिस्ट एमएफ कपिल की भी नदी में डूबने से मौत हो चुकी है. हालांकि, मेकर्स ने स्पष्ट किया था कि वह मौत शूटिंग के दौरान नहीं बल्कि एक पर्सनल ट्रिप में हुई थी.

फिलहाल, ‘कांतारा 2’ की शूटिंग फिर से शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इस घटना ने सभी को हिला दिया है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 की कॉमेडी पर चित्रांगदा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर फिल्म का अपना मीटर…

Previous article भकुरहर में नारियल के पेड़ पर ठनका गिरने से अफरातफरी
Next article जर्जर हाईटेंशन तार कम ऊंचाई पर लटक रहा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel