[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kannappa के कमजोर VFX पर विष्णु मांचू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे लिए बड़ा सबक…

Kannappa के कमजोर VFX पर विष्णु मांचू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे लिए बड़ा सबक…

0
Kannappa के कमजोर VFX पर विष्णु मांचू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे लिए बड़ा सबक…
Vishnu Manchu on Kannappa VFX

Kannappa: साउथ एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अपनी कहानी, अभिनय और स्टारकास्ट के चलते चर्चा में बनी रही. लेकिन फिल्म के वीएफएक्स (VFX) को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. अब इस पर खुद विष्णु मांचू ने बयान दिया है और अपनी गलती स्वीकार की है.

कमजोर वीएफएक्स पर विष्णु मांचू का जवाब

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विष्णु मांचू ने कहा, “हमने कुछ बेहतरीन सीन एडिटिंग के दौरान हटा दिए, क्योंकि हमारे पास उस स्तर का वीएफएक्स नहीं था जिसकी हमने कल्पना की थी.” उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वीएफएक्स की कमी फिल्म का एक कमजोर पक्ष रहा और इस गलती से उन्होंने एक बड़ा सबक सीखा है.

“ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी”

उन्होंने आगे कहा, “यह मेरे लिए एक बड़ा सबक है. मैं अब समझ चुका हूं कि तकनीकी तैयारी कितनी जरूरी होती है. अगली बार हम इससे बेहतर करेंगे और ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे.”

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘कन्नप्पा’ एक ऐसे शिकारी की कहानी है, जो नास्तिक से आस्तिक बनकर भगवान शिव का भक्त बन जाता है. इसके निर्देशक मुकेश कुमार सिंह और लेखक विष्णु मांचू हैं. इसके अलावा स्टार कास्ट के रूप में मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, मानोज मांचू जैसे शानदार कलाकार हैं.

कन्नप्पा का अब तक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 23.36 करोड़ रुपये की कमाई की है. वीएफएक्स की आलोचना के बावजूद फिल्म की कहानी और अभिनय को सराहना मिल रही है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 34.5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है.

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala की अचानक मौत के पीछे पति पराग त्यागी का हाथ? करीबी दोस्त बोलीं- वो अकेला रहना चाहते…

Previous article गुरुद्वारा मार्केट की दुकानों से अवैध कब्जा हटाने को ले होगी कानूनी प्रक्रिया
Next article धान की रोपनी करने गये किसान की बिजली के करेंट से मौत
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel