[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kannappa Box Office Collection Day 6: विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ हिट या फुस्स? प्रभास-अक्षय के कैमियो ने बटोर लिए इतने करोड़

Kannappa Box Office Collection Day 6: विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ हिट या फुस्स? प्रभास-अक्षय के कैमियो ने बटोर लिए इतने करोड़

0
Kannappa Box Office Collection Day 6: विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ हिट या फुस्स? प्रभास-अक्षय के कैमियो ने बटोर लिए इतने करोड़
Kannappa

Kannappa Box Office Collection Day 6: विष्णु मांचू की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कन्नप्पा’ 27 जून को रिलीज हुई थी और शुरुआती दिनों में ही फिल्म ने अच्छी ओपनिंग दर्ज की. फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार, मोहनलाल और काजल अग्रवाल जैसे सितारों के कैमियो ने फैंस की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया. पांच दिनों में 25 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के बाद अब छठे दिन के कलेक्शन जारी कर दिए गए. ऐसे में आइए बताते हैं बॉक्स ऑफिस का पूरा रिपोर्ट.

अब तक कितनी हुई कमाई?

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन यानी डे 6 को 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह अब तक का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27.39 करोड़ हो चुका है. जबकि फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 25 करोड़ पार कर लिए थे. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है.

क्या प्रभास की वजह से हिट हुई ‘कन्नप्पा’?

इस सवाल पर खुद विष्णु मांचू ने जवाब दिया. उन्होंने माना कि फिल्म की ओपनिंग प्रभास के कैमियो की वजह से और ज्यादा खास बन गई. वह बोले, “प्रभास को कास्ट करने से ही फिल्म को व्यापक पहचान मिली. ये कहना गलत नहीं होगा कि ओपनिंग्स प्रभास की वजह से शानदार रहीं.”

हालांकि फिल्म को वीएफएक्स को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन इसकी कहानी, अभिनय और कैमियो एंट्रीज ने दर्शकों को बांधे रखा है. आने वाले वीकेंड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखती है या नहीं.

फिल्म की शानदार स्टार कास्ट

मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक नास्तिक शिकारी से भगवान शिव के भक्त बनने की यात्रा पर आधारित है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल रही है. इसमें विष्णु मांचू, मोहनलाल, प्रभास (कैमियो), अक्षय कुमार (कैमियो), काजल अग्रवाल जैसे कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Hera Pheri 3 में परेश रावल के कमबैक पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब रिलीज के बाद ही…

Previous article हिमाचल प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, एक दिन में 11 बादल फटे और 4 बार आया फ्लैश फ्लड
Next article How To Grow Kali Mirch Tree: घर पर उगानी है काली मिर्च, जानिए सही समय और तापमान 
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel