[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment अभी और बढ़ेंगी Kanika Kapoor की मुश्किलें, दर्ज FIR पर जल्द होगी कार्रवाई

अभी और बढ़ेंगी Kanika Kapoor की मुश्किलें, दर्ज FIR पर जल्द होगी कार्रवाई

0
अभी और बढ़ेंगी Kanika Kapoor की मुश्किलें, दर्ज FIR पर जल्द होगी कार्रवाई

कोरोना वायरस से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को बीते सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी हैं. लेकिन इसके बाद भी उनकी परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही. अब खबर आ रही है कि जल्द ही पुलिस कनिका से उनके खिलाफ दर्ज एफआइआर के बारे में सवाल-जवाब करने वाली है.

Also Read: Salman Khan ने निभाया अपना वादा, 16 हजार मजदूरों के अकाउंट में मनी ट्रांसफर शुरू

रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें अपने ही घर के खिलाफ सोसायटी वाले खड़े हो गये. बताया जा रहा है कि मजबूरन उन्हें अपने किसी रिश्तेदार के यहां ठहरना पड़ा है. साफ है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद उनके लिए कानूनी मुश्किलें भी बढ़ने वाली हैं और उन्हें कोर्ट के चक्कर में फंसना पड़ सकता है.

कोरोनो वायरस से संक्रमित होने और शहर में खुद को आइसोलेट करने के अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर और लापरवाही बरतने के आरोप में कनिका के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. उनके खिलाफ शहर के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह प्राथमिकी लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी. इसके अलावा लापरवाही बरतने और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने को लेकर उनके खिलाफ दो और FIR दर्ज हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक हजरतगंज पुलिस स्टेशन में और दूसरी गोमती नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं.

डॉक्टरों ने कनिका को कुछ दिन आराम करने और उन्हें क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है. क्वॉरंटीन में रहने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी. जिसके बाद उनका बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

गौरतलब है कि कनिका 10 मार्च को एयर इंडिया के विमान से लंदन से मुंबई पहुंची थीं. उसके बाद वह लखनऊ आई थीं और उन्होंने लखनऊ एवं कानपुर समेत अन्‍य जगहों पर न सिर्फ पार्टियों में हिस्‍सा लिया था, बल्कि कई नेताओं और अन्‍य हस्तियों से भी मुलाकात की थी. इसके बाद कोरोना वायरस संबंधी उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां डाक्टरों की विशेष टीम उनकी देखभाल कर रही थी.

Previous article आईपीएल के स्थगित होने से दीपक चाहर को मिला फायदा, फिटनेस के लिए कर रहे मेहनत
Next article कोरोना से जंगः आयुर्वेदिक तरीकों से ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी सिस्टम, Ministry Of AYUSH ने दिये टिप्स
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel