[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kajol Devgn Birthday: जब पहली मुलाकात में पति अजय देवगन को काजोल लगी घमंडी, इस फिल्म से हुई प्यार की शुरुआत

Kajol Devgn Birthday: जब पहली मुलाकात में पति अजय देवगन को काजोल लगी घमंडी, इस फिल्म से हुई प्यार की शुरुआत

0
Kajol Devgn Birthday: जब पहली मुलाकात में पति अजय देवगन को काजोल लगी घमंडी, इस फिल्म से हुई प्यार की शुरुआत

Kajol Devgn Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चुलबुली, नटखट, खूबसूरत, और जिंदादिल अभिनेत्री काजोल देवगन का आज 50वां जन्मदिन है. उनका जन्म 5 अगस्त 1974, बॉम्बे (अब मुंबई) महाराष्ट्र में हुआ था. काजोल इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और सक्सेसफुल एक्ट्रेसेज में से एक हैं. आज हम उनके बर्थडे स्पेशल पर उनसे जुड़ी कई रोचक बातें बताएंगे, जिन्हें जानकर आप चौक जायेंगे.

16 साल की उम्र में किया एक्टिंग डेब्यू

काजोल देवगन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में महज 16 साल की उम्र में फिल्म बेखुदी से की थी. उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग अपने समर वेकेशन के समय की थी. हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन काजोल की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहाया था. इसके बाद उसी साल काजोल अब्बास मुस्तान की क्राइम थ्रिलर फिल्म बाजीगर में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी थे. इस फिल्म के बाद काजोल को पहचाना जाने लगा और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, ये दिल्लगी जैसे कई सुपरहिट फिल्में की हैं और बेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया है.

Also Read Sonakshi-Zaheer के रिसेप्शन में दिखा सलमान का स्वैग, ढोल की थाप पर न्यूली वेड कपल के साथ काजोल ने किया डांस, VIDEO

Also Read Kajol ने ‘दुश्मन’ फिल्म में काम करने पर 25 साल बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- ये अब तक की सबसे डरावनी मूवीज…

अजय को घमंडी लगी थी काजोल

काजोल के निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर अजय देवगन से हुई है. अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी. एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने बताया था कि जब एक्ट्रेस अजय से पहली बार मिली थी तब वह अकेले एक किनारे में बैठे हुए थे, उन्हें शांत बैठना और किसी से ज्यादा बात करना पसंद नहीं था. हालांकि, अजय देवगन जितने शांत थे, उतनी ही काजोल चुलबुली थीं. अजय देवगन ने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि जब वह पहली बार काजल से मिले तब उन्हें काजल बहुत घमंडी लगी. लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और कब यह दोस्ती प्यार में बदली, इस बात का किसी को पता ही नहीं चला. फिर आखिरकार 1992 में काजोल और अजय देवगन ने शादी कर ली थी.

अजय से शादी पर पिता ने 4 दिन बात नहीं किया

काजोल और अजय देवगन की शादी के पीछे भी एक किस्सा छुपा हुआ है. दरअसल, जब काजोल और अजय की शादी हुई थी, उस वक्त काजोल सिर्फ 24 साल की थीं. इस वजह से उनके पिता, डायरेक्टर और प्रोड्यूवर शोमू मुखर्जी नहीं चाहते थे कि वह इतनी जल्दी शादी करें बल्कि उनका मानना था कि वह अभी अपनी करियर पर फोकस करें. बता दें कि इसके लिए उन्होंने काजोल से 4 दिन बाद तक नहीं की थी, लेकिन बाद में मां तनुजा मुखर्जी की सपोर्ट की वजह से इन दोनों के प्यार ने एक मुकाम हासिल कर ही लिया. दोनों के दो बच्चे नायसा देवगन और युग देवगन है.

Entertainment Trending Videos

Previous article भागलपुर में परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों को मिलेगी घर से भी बेहतर सुविधा, बैठेंगे व्हीलचेयर पर, स्टील के कप में पिएंगे चाय 
Next article पिंडदानी अब खरीद सकेंगे मानपुर मेड विष्णु चरण प्रिंटेड टी-शर्ट, महाकाल की तर्ज पर गयाजी में हो रहा प्रयोग
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel