[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ek Din के फ्लॉप होने पर छलका जुनैद खान का दर्द, बताया अब क्यों नहीं लेंगे पिता आमिर की मदद

Ek Din के फ्लॉप होने पर छलका जुनैद खान का दर्द, बताया अब क्यों नहीं लेंगे पिता आमिर की मदद

0
Ek Din के फ्लॉप होने पर छलका जुनैद खान का दर्द, बताया अब क्यों नहीं लेंगे पिता आमिर की मदद
जुनैद खान और आमिर खान, फोटो- इंस्टाग्राम

आमिर खान के बेटे जुनैद खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी भी थीं. हालांकि, आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का वैसा प्यार नहीं मिला जैसी उम्मीद थी और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इसी बीच जुनैद खान ने एक बड़ा खुलासा किया है कि वह अब आगे अपने पापा आमिर खान के साथ काम नहीं करना चाहते हैं. आइए बताते हैं इसके पीछे की वजह.

क्यों नहीं चली फिल्म ‘एक दिन’?

विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में जुनैद ने अपनी फिल्म की असफलता पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि फिल्म की पूरी टीम को इस कहानी पर बहुत भरोसा था और सबने मिलकर बड़े प्यार से यह फिल्म बनाई थी. जुनैद ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी, लेकिन यह ज्यादा दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई.” उन्होंने बड़े ही शांत मन से यह स्वीकार किया कि फिल्म इंडस्ट्री में हार और जीत (हिट और फ्लॉप) चलती रहती है.

पिता आमिर खान का क्या था रिएक्शन?

जुनैद ने यह भी बताया कि जब उनके पिता आमिर खान के बैनर तले बनी कोई फिल्म नहीं चलती, तो आमिर को कैसा लगता है. जुनैद के मुताबिक, आमिर खान अपनी हर फिल्म से दिल से जुड़ जाते हैं. इसलिए जब फिल्म फेल होती है, तो उन्हें काफी दुख होता है और वह इमोशनल हो जाते हैं. हालांकि, आमिर जल्द ही खुद को नए कामों में व्यस्त कर लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं.

अब आमिर खान के साथ काम नहीं करेंगे जुनैद?

इंटरव्यू में सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि जुनैद ने अब अपने पिता को अपने प्रोजेक्ट्स में शामिल न करने का फैसला लिया है. जुनैद ने कहा कि ‘एक दिन’ के अनुभव के बाद वह अब थोड़ा सावधान हो गए हैं. वह चाहते हैं कि वह अपनी पहचान खुद बनाएं और हर चीज में पिता को परेशान न करें. जुनैद ने बताया कि वह अब अपने करियर के फैसले खुद लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: आखिर कैसी होगी संजय दत्त की ‘Aakhri Sawal’? फिल्म के प्रोड्यूसर ने खुद कर दिया खुलासा

Previous article Hardik Pandya ने किया 3 घंटे अभ्यास, फिर भी नहीं हैं टीम के साथ; क्या MI से हो चुका है पैकअप
Next article Begusarai News: घाघरा विद्यालय में नामांकन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, छात्रों और अभिभावकों का हंगामा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel