[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Jio Hotstar Trending: जियो हॉटस्टार पर धूम मचा रही हैं ये फिल्में-सीरीज, लिस्ट में ब्लॉकबस्टर मूवीज भी शामिल

Jio Hotstar Trending: जियो हॉटस्टार पर धूम मचा रही हैं ये फिल्में-सीरीज, लिस्ट में ब्लॉकबस्टर मूवीज भी शामिल

0
Jio Hotstar Trending: जियो हॉटस्टार पर धूम मचा रही हैं ये फिल्में-सीरीज, लिस्ट में ब्लॉकबस्टर मूवीज भी शामिल
Jio Hotstar Trending

Jio Hotstar Trending: ओटीटी पर कई तरह के धांसू कंटेंट्स हमें मिल जाते हैं, जिसमें एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, रोमांस समेत अन्य जॉनर शामिल है. इनमें से हम चुनिंदा और पसंदीदा फिल्में या सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल करते हैं. ऐसे में अगर आप लंबे वक्त से ओटीटी पर कुछ बेहतरीन और मनोरंजक देखना चाह रहे हैं, लेकिन आप स्क्रॉल करते-करते थक गए और कुछ नहीं मिल पा रहा है तो हम आपको ओटीटी प्लेटफार्म जिओ हॉटस्टार पर ट्रेंड करने वाली फिल्में-सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे देखकर आपका बोरडम भाग जायेगा. इस लिस्ट में किल और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं.

किल (Kill)

राघव जुयाल की 2023 में आई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का निर्देशन निखिल नागेश ने किया है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म को आईएमडीबी रेटिंग 7.5 मिला है. इस फिल्म ने ग्लोबली 41 करोड़ रुपए की दमदार बॉक्स ऑफिस कमाई की थी. फिल्म में लक्ष्य, तान्या, राघव, अभिषेक चौहान, एन्ड आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में राघव जुयाल और लक्ष्य का काफी इंटेंस एक्शन लुक देखने को मिला था.

आवेशम (Aavesham)

पुष्पा और विक्रम जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत लेने वाले एक्टर फहाद फाजिल की एक्शन कॉमेडी मलयालम फिल्म ‘आवेशम’ भी जियो हॉटस्टार पर धरल्ले से ट्रेंड कर रही है. यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक है, जिसे आईएमडीबी रेटिंग 7.8 मिला है. इस फिल्म में फहाद ने रंगा का किरदार निभाया है, जिसपर दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब प्यार लुटाया था और अब ओटीटी पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है.

ठुकरा के मेरा प्यार (Thukra ke Mera Pyar)

अगर आप रोमांटिक ड्रामा देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है, जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है. इसमें धवल ठाकुर, संचिता बासु, सुशील पांडे और गोविंद पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं. इस सीरीज की कहानी जातिवाद और प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है.

सालार (Salaar)

ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी शामिल है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर खूब ट्रेंड कर रही है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है. फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं.

सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam)

मावरा हुसैन और हर्षवर्धन राणा की बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई. इस फिल्म का क्रेज दर्शकों में अभी थिएटर्स जाकर देखने का उतरा ही था कि इस फिल्म ने जियो हॉटस्टार पर जमकर ट्रेंड करना भी शुरू कर दिया है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. फिल्म की कहानी शिव और सती पर आधारित है.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

Previous article शिक्षक नियुक्ति मामला : अयोग्य को दे दी नौकरी ? हाइकोर्ट ने लगाई फटकार
Next article Numerology: इस मूलांक में जन्मे बच्चे बड़े होकर बनते हैं फिल्मी कलाकार, चीजों को सीखने में होते हैं माहिर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel