[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Jerax OTT Release Date: कॉपी मशीन से निकले जिंदा लोग, इस दिन ZEE5 पर देखें ये दिमाग घुमा देने वाली सीरीज

Jerax OTT Release Date: कॉपी मशीन से निकले जिंदा लोग, इस दिन ZEE5 पर देखें ये दिमाग घुमा देने वाली सीरीज

0
Jerax OTT Release Date: कॉपी मशीन से निकले जिंदा लोग, इस दिन ZEE5 पर देखें ये दिमाग घुमा देने वाली सीरीज
जेरैक्स ओटीटी रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Jerax OTT Release Date: ‘जेरैक्स’ एक नई और हटकर कन्नड़ वेब सीरीज है, जो अपने अनोखे और अलग कॉन्सेप्ट की वजह से काफी चर्चा में है. यह सीरीज 24 अप्रैल 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होने वाली है. अगर आप कुछ नया, अलग और दिलचस्प देखना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

अब चलिए आपको इसकी कहानी के बारे में बताते हैं.

क्या है सीरीज की कहानी?

यह कहानी प्रकाशा (Nagabhushana) नाम के एक आम इंसान की है, जो एक छोटी-सी जेरॉक्स शॉप में काम करता है. उसकी जिंदगी बहुत सिंपल होती है और कोई उसे खास नोटिस भी नहीं करता. लेकिन एक दिन उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है, जब एक अजीब-सी चीज उसकी पुरानी कॉपी मशीन में जुड़ जाती है. इसके बाद जो होता है, वह बहुत हैरान करने वाला है. मशीन से निकलने वाली कॉपियां अब सिर्फ कागज नहीं रहतीं, बल्कि जिंदा इंसानों की तरह चलती-फिरती हैं और बात भी करती हैं.

यहां से कहानी और भी ज्यादा मजेदार और रहस्यमयी हो जाती है, जहां असली और नकली के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है.

‘जेरैक्स’ में क्या है खास?

इस सीरीज की सबसे खास बात इसका अलग और नया कॉन्सेप्ट है. यह सिर्फ फैंटेसी नहीं है, बल्कि इसमें कॉमेडी और थ्रिल भी है. साथ ही यह दिखाती है कि अगर इंसान की पहचान बदल जाए, तो उसकी जिंदगी पर क्या असर पड़ता है.

स्टार कास्ट और क्रू

इस सीरीज में नागभूषण के अलावा पायल चेंगप्पा, मंजू पावागाड़ा, ओम प्रकाश राव, यशवंत शेट्टी और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे.

इसका निर्देशन श्रीनिधि बेंगलुरु ने किया है, जबकि इसे डाली धनंजय ने प्रोड्यूस किया है.

क्यों देखें ये सीरीज?

अगर आप फैंटेसी, कॉमेडी और थ्रिल का मिक्स देखना पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए एक परफेक्ट है.

यह भी पढ़ें: Bhoot Bangla ने नहीं किया इंप्रेस? तो OTT पर तुरंत देखें ये 5 हॉरर-कॉमेडी फिल्में, मिलेगा असली एंटरटेनमेंट

Previous article ट्रेजरी घोटाले को लेकर गढ़वा पुलिस ने करायी जांच, गड़बड़ी नहीं
Next article प्रेमी ने किया शादी से इंकार, नाबालिग चढ़ी मोबाइल टावर पर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel