[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Jana Nayagan Advance Booking Report: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने रिलीज से पहले ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, एडवांस बुकिंग में बटोरे करोड़ों

Jana Nayagan Advance Booking Report: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने रिलीज से पहले ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, एडवांस बुकिंग में बटोरे करोड़ों

0
Jana Nayagan Advance Booking Report: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने रिलीज से पहले ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, एडवांस बुकिंग में बटोरे करोड़ों
जन नायकन एडवांस बुकिंग रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Jana Nayagan Advance Booking Report: थलपति विजय की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘जना नायकन’ ने अपनी ऑफिशियल रिलीज 9 जनवरी, 2026 से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा एडवांस बुकिंग में शुरुआती अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल होती नजर आ रही है.

खास बात यह है कि विजय की यह फिल्म फुल-टाइम राजनीति में एंट्री से पहले उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है. आइए आपको पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

जना नायकन एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

Image 48
Sacnilk report

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जना नायकन’ ने सोमवार, शाम 5 बजे तक कर्नाटक और केरल में 648 शोज के लिए 11740 टिकट्स बेच दिए हैं. जिसके बाद रिलीज से पहले ही 57.1 लाख की कमाई हो चुकी है. वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा 66.48 लाख तक पंहुचा है.

खास बात यह है कि अभी फिल्म ने तमिलनाडु जैसे बड़े बाजारों में अब तक पूरी तरह टिकट बुकिंग शुरू भी नहीं हुई है और यह आंकड़ा करोड़ को टच करने जा रहा है.

वर्ल्डवाइड भी गाड़े झंडे

‘जना नायकन’ की एडवांस बुकिंग में ओवरसीज मार्केट ने सबसे अहम भूमिका निभाई है. नॉर्थ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और शुरुआती कमाई का बड़ा हिस्सा इन्हीं इलाकों से आया है.

Times Now की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स के मामले में प्रभास की ‘द राजा साब’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स: ₹35 करोड़+
ओवरसीज कलेक्शन: ₹25 करोड़+

तमिलनाडु में क्यों टिकट बुकिंग में देरी?

तमिलनाडु के कई इलाकों में सिनेमाघर मालिकों और एग्जिबिटर्स के बीच कुछ दिक्कतों के कारण टिकट बिक्री में देरी हुई है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बड़े पैमाने पर बुकिंग शुरू होगी, खासकर क्योंकि फिल्म पोंगल के मौके पर 9 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

फिल्म की कास्ट और राजनीतिक कनेक्शन

एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जना नायकन’ में मामिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म थलपति विजय की आखिरी सिनेमाई पेशकश मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद वह अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के साथ पूरी तरह राजनीति में उतरने वाले हैं और इस साल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की रिकॉर्डतोड़ सफलता पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन, बोले- गर्व और हैरानी से भर गया हूं

Previous article कुदरा वार्ड आठ में चोरी का आतंक, घर छोड़ने को मजबूर लोग
Next article Hair Care Tips: जब महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स हो जाएं फेल तो काम आते हैं दादी-नानी के ये नुस्खे! बालों से जुड़ी हर प्रॉब्लम का नेचुरल सॉल्यूशन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel