[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment JAILER 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में हुई इस हसीना की एंट्री, खास रोल निभाते आएंगी नजर

JAILER 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में हुई इस हसीना की एंट्री, खास रोल निभाते आएंगी नजर

0
JAILER 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में हुई इस हसीना की एंट्री, खास रोल निभाते आएंगी नजर
Vidya Balan Entry in Jailer 2

JAILER 2: सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कूली’ (Coolie) इस साल 14 अगस्त को रिलीज हो रही है, जिसे निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं. यह फिल्म एक्शन-ड्रामा से भरपूर होगी और ऋतिक रोशन-जूनियर NTR की ‘वॉर 2’ से टकराएगी. वहीं, रजनीकांत ने इस फिल्म के बाद ‘जेलर 2’ (Jailer 2) की शूटिंग शुरू कर दी है और इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरसअल, जेलर 2 में एक खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है, जो अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं. ऐसे में यहां किसकी बात हो रही है, आइए बताते हैं.

विद्या बालन की धमाकेदार एंट्री

123telugu.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ में विद्या बालन की एंट्री हो चुकी है. वह इस सीक्वल में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी. विद्या बालन अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं और उनकी मौजूदगी इस बिग बजट फिल्म की यूएसपी मानी जा रही है. फिल्म में नागार्जुन और बालाकृष्ण की भी मौजूदगी की चर्चा है, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी बड़ा बन गया है.

फीस और फिल्म की भव्यता

पहले पार्ट की सुपरहिट सफलता के बाद ‘जेलर 2’ के लिए रजनीकांत को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस दी जा रही है. पहले पार्ट में उन्होंने 100 करोड़ रुपये लिए थे. वहीं, ‘कूली’ के लिए एक्ट्रेस की फीस 150 करोड़ तक पहुंचने की खबरें भी चर्चा में हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्में बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है. इस फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है और म्यूजिक की कमान अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है. वहीं, ‘जेलर 2’ की स्क्रिप्ट पर निर्देशक नेल्सन काफी समय से काम कर रहे हैं ताकि दर्शकों को एक दमदार सीक्वल मिल सके.

विद्या बालन वर्कफ्रंट

विद्या बालन आखिरी बार ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आई थीं, जहां उन्होंने फिर से मंजुलिका बनकर अपने डांस और परफॉर्मेंस से दर्शकों को इंप्रेस किया था. इससे पहले वह अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ में भी नजर आई थीं, जो एक कल्ट हिट रही थी. अब ‘जेलर 2’ में उनकी वापसी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है.

यह भी पढ़े: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का होगा विस्फोट, रिलीज हुई ये धांसू वेब सीरीज फिल्में, देखें लिस्ट

Previous article Call of Duty Warzone Mobile की कमी महसूस नहीं होने देंगे ये बेस्ट ऑप्शंस
Next article प्रेमिका के प्यार में पागल आशिक ने सिने पर लिखवाया ‘I LOVE Muskan’, पिता ने उठाया खौफनाक कदम
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel