[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kantara Chapter 1: कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन करेंगे लॉन्च

Kantara Chapter 1: कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन करेंगे लॉन्च

0
Kantara Chapter 1: कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन करेंगे लॉन्च
Kantara Chapter 1 Trailer Launch Date OUT

Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. इसके पहले पार्ट कंतारा (2022) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. इस नई फिल्म की जानकारी को मेकर्स ने गुप्त रखा है, जिससे फिल्म के चारों ओर एक रहस्यमय और उत्सुकता भरा माहौल बन गया है. यही वजह है कि इसका ट्रेलर इस साल का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला इवेंट बन गया है.

ट्रेलर लॉन्च करेंगे सुपरस्टार ऋतिक रोशन

मेकर्स ने हाल ही में घोषणा की है कि इस मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर 2025 को दोपहर 12:45 बजे रिलीज होगा. खास बात यह है कि इसका हिंदी ट्रेलर बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे. ऋतिक ने इस अनाउंसमेंट को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा है: “जब नेचर की ताकत मिलेगी सुपरस्टार की आग से, कंतारा चैप्टर 1 का हिंदी ट्रेलर लॉन्च करेंगे करिश्माई ऋतिक रोशन. ज्यादा लीजेंड्स, ज्यादा भाषाएं. अब कंतारा की दहाड़ गूंजेगी पूरी दुनिया में.”

‘कंतारा चैप्टर 1’ सबसे बड़ी फिल्मों में से एक

यह फिल्म होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है. फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं. इनकी मेहनत से फिल्म की विजुअल और इमोशनल कहानी को दमदार अंदाज में प्रस्तुत किया गया है.

मेकर्स ने नेशनल और इंटरनेशनल विशेषज्ञों के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज्यादा फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल थे. यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले इलाके में 45-50 दिनों में शूट किया गया, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंसेज में से एक बनाता है.

रिलीज डेट

‘कंतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी. फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में दिखाई जाएगी. यह अपनी कल्चर जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और इलाकों के दर्शकों तक पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें: Dadasaheb Phalke Award: दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, फैंस में खुशी की लहर

Previous article आपसी लेनदेन में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, प्राथमिकी
Next article hajipur news. डेमोंस्ट्रेंशन के लिए रखे गये इवीएम में वोट डालकर डीएम ने बतायी मतदान की प्रक्रिया
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel